Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand मंदिर जाते समय हुआ विवाद, तो चुनरी से घोट दिया पत्नी का...

मंदिर जाते समय हुआ विवाद, तो चुनरी से घोट दिया पत्नी का गला, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में चंडीदेवी पैदल मार्ग के पास जंगल में मिले महिला के शव मामले का पुलिस ने गुरुवार को पर्दाफाश कर दिया। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया है। उसने बताया कि चंडी देवी मंदिर पूजा के लिए जाने के दौरान दोनों में विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने चुनरी से गला घोंट कर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी शव को फेंककर फरार हो गया था। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है जबकि आईजी रेंज की ओर से भी टीम को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की गई है। 

रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि नौ नवंबर को चंडी देवी पैदल मार्ग के पास जंगल में एक महिला का शव मिला था। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। मामला काफी चुनौती पूर्ण साबित हो रहा था लेकिन श्यामपुर पुलिस की टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस टीमें सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आगे बढ़ी तो महिला एक व्यक्ति के साथ सिडकुल की तरफ से आती हुई दिखी।
सिडकुल पहुंचने पर आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर सामने आया कि दोनों-साथ में रह रहे थे और सिडकुल की फैक्टरी में काम करते थे। घटना के बाद अजय निवासी बदायूं कहीं चला गया। यहां से लीड मिलने के बाद टीम बदायूं पहुंची। जहां जांच में पता लगा कि आरोपी अजय 15 नवंबर को फिर हरिद्वार आया था। तब उसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। बताया कि मृतक महिला पूजा और अजय काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे और फिर दोनों ने शादी कर ली थी।
शादी के बाद महिला का नाम बदलकर पूजा रख दिया। एसएसपी ने बताया कि मृतक पूजा से अजय का अक्सर झगड़ा होने लगा था, क्योंकि बीच में वह किसी अन्य युवक के साथ रहने लगी। हालांकि वह उसे मनाकर ले आया था और अपने साथ रख लिया था, लेकिन फिर भी दोनों के बीच विवाद खत्म नहीं हुआ। जिसके बाद विवाद में ही उसने पत्नी की हत्या कर दी।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...