Sunday, September 20, 2026
Home Crime India ग्रामीणों के बीच पानी पिलाने को लेकर हुआ विवाद, हाथापाई में पांच...

ग्रामीणों के बीच पानी पिलाने को लेकर हुआ विवाद, हाथापाई में पांच लोग घायल 

राजस्थान। केकड़ी जिले के सांपला क्षेत्र में गोपालपुरा और सांपला के कुछ ग्रामीणों के बीच धोली नाड़ी के आसपास के खेतों में पानी पिलाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि उनके बीच हाथापाई व मारपीट की नौबत आ गई, जिससे पांच जने घायल हो गए। इनमें दो जनों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें रेफर किया गया। झड़प के दौरान वहां रखा एक डीजल पंप और साइड में खड़ी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार मामला एक तालाब के पानी से जुड़ा है। यह तालाब गोपालपुरा में स्थित है, जिसमें धोली नाड़ी की तरफ से पानी की आवक होती है। जहां सांपला गांव के किसानों के भी खेत हैं। तालाब में जाने वाले पानी से सांपला ग्राम के काश्तकारों द्वारा सिंचाई करने से उपजे विवाद के बाद मंगलवार रात को दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में हुए लड़ाई-झगड़े में पांच जने गंभीर घायल हो गए। इनमें से दो को रेफर किया गया।

मामले में सांपला निवासी रामावतार उर्फ पिंटू जाट की रिपोर्ट पर केकड़ी सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जाट ने रिपोर्ट में बताया कि वह रात्रि में धोली नाडी के नीचे स्थित तालाब से सिंचाई का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अन्य लोग भी अपने खेतो में सिंचाई कर रहे थे। तभी गोपालपुरा के करीब 50 से अधिक अन्य व्यक्तियों ने झगड़ा शुरू कर दिया। मारपीट में रामावतार, मनराज, सीमा, छोटी व सूरतराम के चोटें आई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन ने की समझाइश
खेतों में पानी पिलाने के दौरान उपजे विवाद के बाद प्रशासन ने मौके पर जाकर किसानों से समझाइश की। इस दौरान मौके पर सरवाड़ तहसीलदार बंटी राजपूत ने मौका मुआयना कर पानी पिला रहे किसानों को कहा कि खेतों को पानी पिलाने का सभी किसानों का अधिकार है, बिना विवाद के पानी पिलायें। मामले को लेकर तहसीलदार बंटी राजपूत ने पटवारी को मौका रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। वहीं सदर थाना प्रभारी लादूराम मीणा ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर सरवाड़ तहसीलदार बंटी राजपूत के साथ गिरदावर धर्मेंद्र पहाड़िया, सांपला पटवारी अजय कुमार मीणा, श्यामपुरा पटवारी कृष्ण कुमार सामरिया, सांपला सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र शर्मा, जिला परिषद सदस्य शिवराज भील, भाजपा नेता प्रेम शंकर शर्मा आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...