Friday, September 18, 2026
Home Crime India पतरातू में पुलिस कांस्टेबल के घर लाखों की चोरी, ताला तोड़कर सोने-चांदी...

पतरातू में पुलिस कांस्टेबल के घर लाखों की चोरी, ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले गए चोर

पतरातू वैली (रामगढ़)। पतरातू के पीटीपीएस क्षेत्र में चोरों ने पुलिस कांस्टेबल के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली। पलामू सदर थाना में पदस्थापित कांस्टेबल अनूप कुमार भट्ट के पीटीपीएस स्थित आवास में हुई चोरी की जानकारी बुधवार सुबह उस समय हुई, जब उनकी मां पटना से वापस घर लौटीं।

जानकारी के अनुसार, अनूप की मां रक्षाबंधन पर पटना गई हुई थीं। बुधवार सुबह घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर अलमारी और बक्से के ताले भी टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारी में रखी नकदी के अलावा लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर गायब मिले।

परिजनों के मुताबिक, अनूप हाल ही में श्रावणी मेले की ड्यूटी पूरी करने के बाद पटना गए हुए थे। उनका पीटीपीएस स्थित आवास ई-325, रोड नंबर नौ में है, जो पतरातू सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय से महज 25 से 30 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

अनूप के पिता स्व. मिथलेश राय पहले पतरातू थाना में मुंशी के पद पर कार्यरत थे। नौकरी के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। इसके बाद अनूप को अनुकंपा के आधार पर पुलिस विभाग में नौकरी मिली। परिवार लंबे समय से पीटीपीएस क्षेत्र में रह रहा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पतरातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने चोरी के तरीके और आसपास के हालात की जांच शुरू कर दी है।

पीटीपीएस क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही हैं। रक्षाबंधन के आसपास क्षेत्र में तीन घरों में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। इनमें हनुमानगढ़ी पंचायत की वार्ड सदस्य निम्मी टोप्पो, पथ संख्या नौ निवासी सेवानिवृत्त विद्युतकर्मी नरेश शर्मा और पुलिस कांस्टेबल अनूप कुमार भट्ट के घर शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि तीनों वारदातों में चोरी का तरीका लगभग एक जैसा रहा। घटनाओं के बाद पुलिस लगातार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक चोरों का सुराग नहीं मिल सका है। लगातार हो रही चोरी से स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...