Saturday, September 19, 2026
Home Crime India कानपुर में बंद मकान की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; लाखों के...

कानपुर में बंद मकान की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; लाखों के जेवर, नकदी और तमंचा बरामद

कानपुर (बिधनू): सेन पश्चिम पारा पुलिस ने बीते 19 जून को स्वर्ण जयंती विहार सेक्टर-7 में एक बंद मकान में हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी के जेवर, एक लाख रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल किया गया स्कूटर और अवैध तमंचा बरामद हुआ है।

थानाप्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंशू पासी बेहद महंगे शौक रखता है। वह महंगी शराब पीने का आदी है और चोरी की वारदातों को अंजाम देने के बाद अपनी प्रेमिका (गर्लफ्रेंड) को मौज-मस्ती के लिए गोवा लेकर जाता था। पूछताछ में सामने आया है कि वह अब तक अपनी प्रेमिका को पांच बार गोवा की सैर करा चुका है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) दीपेंद्र नाथ चौधरी के मुताबिक, 19 जून को स्वर्ण जयंती विहार निवासी हेमलता वर्मा के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और जेवर साफ कर दिए थे। मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने इलाके के करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक लाल-काले रंग के स्कूटर पर दो संदिग्ध युवक नजर आए। ‘यक्ष एप’ की मदद से इनकी पहचान गुजैनी मायापुरम निवासी अंशू पासी और बर्रा के हिमांशु गौतम के रूप में हुई। पुलिस ने घेराबंदी कर गुरुवार रात अंशू को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में अंशू ने कुबूल किया कि वह अपने साथियों (हिंमाशु, सागर राजपूत और गोल्डी) के साथ मिलकर पहले बंद मकानों की रेकी करता था और फिर चोरी की वारदात को अंजाम देता था।

डीसीपी ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी अंशू का पूरा परिवार ही अपराध की दुनिया में शामिल है और इन्हें ‘टक्कल गैंग’ के नाम से जाना जाता है:

बड़ा भाई (गोपाल टक्कल): चोरी के मामले में जमानत पर बाहर है।

दूसरा भाई (विशाल): चकेरी में 70 लाख की चोरी के मामले में जेल में है।

तीसरा भाई (अंशू): वर्तमान में गिरफ्तार किया गया।

चौथा भाई (आकाश): जिसकी मौत हो चुकी है।

पांचवां भाई (नाबालिग): चोरी के ही एक मामले में इटावा के बाल सुधार गृह में बंद है।

पुलिस ने अंशू के पास से 632 ग्राम चांदी के जेवर, ₹1 लाख कैश, स्कूटर और कारतूस बरामद किए हैं। गैंग के बाकी तीन फरार सदस्यों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...