Saturday, September 19, 2026
Home Crime India शिव मंदिर में चोरी, CCTV में कैद हुए दोनों आरोपी

शिव मंदिर में चोरी, CCTV में कैद हुए दोनों आरोपी

रात 1:18 बजे घुसे मंदिर में, बाइक स्टार्ट रखकर 10 हजार नकद समेत भागे चोर

हरियाणा। फतेहाबाद जिले में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए दो चोरों ने सोमवार देर रात एक शिव मंदिर को निशाना बना लिया। शहर के शिव चौक क्षेत्र में स्थित इस मंदिर में चोरों ने रात के सन्नाटे में घुसकर दानपात्र ही उड़ा लिया। चोरी की यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।

घटना रात करीब 1:18 बजे की है, जब दो युवक बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर मंदिर पहुंचे। वीडियो फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक बाहर बाइक स्टार्ट किए खड़ा रहा, जबकि दूसरा मंदिर में दाखिल होकर पूरी जगह को खंगालता है और फिर दानपात्र उठाकर बाहर ले आता है। कुछ ही सेकंड में दोनों युवक बाइक पर बैठकर वहां से भाग निकलते हैं।

मंदिर समिति के सदस्यों का कहना है कि पिछले दो सप्ताह में श्रद्धालुओं द्वारा करीब 10 हजार रुपये दानपात्र में डाले गए थे। समिति के प्रधान भीमसेन और कोषाध्यक्ष पवन कुमार के मुताबिक, आरोपी करीब 20 मिनट तक मंदिर परिसर में घूमते रहे और संभवतः और भी सामान चुराने की फिराक में थे, लेकिन जल्दबाज़ी में सिर्फ दानपात्र लेकर ही निकल गए।

चौंकाने वाली बात ये है कि मंदिर मुख्य सड़क पर स्थित है, जहां दिन-रात लोगों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर मंदिर में दाखिल हुए और आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...