Saturday, September 19, 2026
Home Crime India स्कूल में हुई चोरी, 3.50 लाख रुपये का सामान लेकर भागे चोर,...

स्कूल में हुई चोरी, 3.50 लाख रुपये का सामान लेकर भागे चोर, केस दर्ज

हरियाणा।  चरखी दादरी के गांव मौड़ी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चोरों ने सेंध लगाई और 8 कमरों के ताले तोड़कर 3.50 लाख रुपये का सामान चुरा लिया। स्कूल खुला तो स्टाफ को ताले टूटे मिले। स्कूल कार्यवाहक प्रभारी की शिकायत पर झोझूकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में कार्यवाहक प्राचार्या मंजूबाला ने बताया कि शनिवार व रविवार को स्कूल का अवकाश रहा। सोमवार सुबह 7:17 पर चौकीदार ने फोन उन्हें स्कूल में चोरी होने की सूचना दी। उस दिन प्राचार्य सुरेंद्र सिंह अवकाश पर थे और स्कूल का कार्यभार वो संभाल रही थीं। सूचना मिलने के बाद सुबह 7:50 पर वो स्कूल पहुंचीं तो अन्य शिक्षक भी वहां हाजिर मिले।

उन्होंने बताया कि स्कूल में प्राचार्य कक्ष, स्टाफ कक्ष समेत आठ कमरों व अलमारियों के ताले टूटे हुए मिले। साथ ही सभी कमरों में सामान भी बिखरा हुआ था। बाद में इसकी जानकारी उन्हाेंने डायल 112 पर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरों में रखे सामान की जांच की। इस दौरान प्राचार्य कक्ष से दस्तावेज, लिपिक कक्ष से प्रिंटर व दस्तावेज, मीडिया लैब से एक सीपीयू, चार मॉनीटर व 4 हेडफोन, आईटी लैब से एक सीपीयू, 5 मॉनीटर, 5 हेडफोन, एक डीवीडी राइटर, 8 माउस,  2 की-बोर्ड, 5 पेनड्राइव, दो बिजली एक्सटेंशन बोर्ड और रिटेल लैब से एक सीपीयू, एक मॉनीटर व 4 पेनड्राइव आदि चोरी मिले। इसके बाद पुलिस टीम ने घटना का जायजा लिया और चोरों के खिलाफ सबूत एकत्र किए। अब पुलिस ने घटना के साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...