Sunday, September 20, 2026
Home Crime India युवक की गोलियां मारकर की हत्या, आरोपियों की तलाश जारी

युवक की गोलियां मारकर की हत्या, आरोपियों की तलाश जारी

पटियाला। थाना कोतवाली के अधीन पड़ते घलौड़ी गेट के नजदीक स्थित श्मशानघाट में ताया के फूल चुगने पहुंचे युवक की गोलियां मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 29 साल के नवनीत सिंह निवासी सन्नौरी अड्डा के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह नवनीत सिंह अपने ताया के फूल चुगने के लिए घलौडी गेट के नजदीक स्थित श्मशानघाट में गया था। वहां पहले से ही घात लगाकर दो लोग बैठे थे, जिन्होंने गर्म लोई ले रखी थी और पहचान छिपाने के लिए मंकी कैप पहन रखी थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक श्मशानघाट में नवनीत सिंह पर पीछे से आरोपियों ने गोलियां चलाईं। इनमें से एक गोली नवनीत सिंह के सिर और एक बाई टांग में लगी। बुरी तरह से घायल नवनीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक नवनीत सिंह 315 बोर की पिस्टल के साथ गोलियां चलाई गई हैं। वारदात के बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए, जो एक सफेद रंग की गाड़ी में आए थे। सूचना मिलने पर तुरंत थाना कोतवाली पुलिस और सीआईए स्टाफ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फोरेंसिक माहिरों की मदद से जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गईं। इससे भी पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे।
एसपी (डी) योगेश शर्मा के मुताबिक कत्ल किए नवनीत सिंह को पटियाला निवासी हरदीप सिंह टिवाणा की ओर से गोद लिया गया था। आरोप हैं कि नवनीत सिंह ने स्वर्गीय हरदीप सिंह टिवाणा की वसीयत में गलत तरीके से एक होटल को अपने नाम कर लिया था। यह होटल हिमाचल प्रदेश में कसौली के नजदीक धर्मपुर में हैं। इसे लेकर नवनीत सिंह के रिश्तेदार उससे रंजिश पाले बैठे थे। इसी रंजिश के चलते रिश्तेदारों ने श्मशानघाट में गोलियां चलाकर नवनीत सिंह का कत्ल कर दिया।
कत्ल की वारदात को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया है, लेकिन पुलिस ने इस कत्ल केस की गुत्थी को कुछ घंटों में ही सुलझाकर आरोपियों की पहचान कर ली है। थाना कोतवाली इंचार्ज हरजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि आरोपियों में एक मिट्ठू नाम का व्यक्ति है, जो रिश्ते में मरने वाले नवनीत सिंह का चाचा लगता है। दूसरा आरोपी भी रिश्तेदार ही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश फिलहाल जारी है। जल्द ही दोनों को काबू कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...