Sunday, September 20, 2026
Home Crime India हमला कर की युवक की बेरहमी से की हत्या, मामले की जांच...

हमला कर की युवक की बेरहमी से की हत्या, मामले की जांच शुरू

पंजाब। मोगा में युवक की हत्या कर दी गई। मोगा के कस्बा बाघापुराना में मुदकी रोड पर स्थित दलीप बस्ती में 23 साल के नौजवान पर कुछ लोगों ने हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना शनिवार रात की है। मृतक की पहचान मनप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। हत्या करने वाले भी दलीप बस्ती के रहने वाले हैं। मृतक मनप्रीत सिंह पिछले कुछ समय से दसूहा (होशियारपुर) में सीमेंट की दुकान चला रहा था। शनिवार को मनप्रीत अपने परिवार से मिलने आया था। शनिवार शाम को वह किसी काम से बाजार जा रहा था, तभी कुछ युवकों ने उसपर हमला कर दिया। हमलावरों से बचने के लिए मनप्रीत भागा, लेकिन हमलावरों ने उसे दोबारा घेर लिया और तेजधार हथियारों से वार कर उसकी हत्या कर दी।

मृतक मनप्रीत की बड़े भाई लाभप्रीत सिंह ने बताया की मनप्रीत का अपनी ही गली में रहने वाली एक लड़की से प्रेम संबंध था। करीब 7-8 महीना पहले दोनों घर से भाग कर शादी की थी। शादी के बाद दोनों बाघा पुराना छोड़कर दसूहा में रहने लगे थे। यह शादी लड़की के परिवार को मंजूर नहीं थी। एक ही गली में दोनों परिवारों के घर होने के कारण लड़की के परिवार ने अकसर झगड़ा करते थे। लाभप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि लड़की के परिवार वालों ने ही मनप्रीत की हत्या की है। क्योंकि मनप्रीत की हत्या के समय लड़की का भाई भी मौके पर मौजूद था।

पुलिस मुलाजिम सुखदेव सिंह ने बताया कि वह ड्यूटी से आने के बाद अपने घर के अंदर बैठे थे। तभी उनके परिवार वाले चिल्लाने लगे कि कुछ लड़के एक युवक को तलवार से मार रहे हैं। आठ से 10 हमलावर थे जो मौके से फरार हो गए।मनप्रीत को जख्मी हालात में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोगा सरकारी अस्पताल पर रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...