Sunday, September 20, 2026
Home Crime India युवक को बेरहमी से पीटा, नौ नामजद व 10 अज्ञात लोगों के...

युवक को बेरहमी से पीटा, नौ नामजद व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बदायूं। दातागंज कस्बे में एक युवक का मंगलवार रात अपहरण कर लिया गया, फिर उसको बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। सूचना पर पहुंचे डायल 112 के पुलिसकर्मियों के सामने भी आरोपियों ने युवक के साथ तालिबानी सलूक किया। उसको घसीटकर पुलिस हवाले किया गया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसएसपी ने संज्ञान लिया। इस मामले में नौ नामजद व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

दातागंज कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाले इरशाद हुसैन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई अरशद मंगलवार को रात करीब 11 बजे दुर्गा देवी मंदिर के पास गया था। इसी दौरान 15 से 20 लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। युवक को घर ले जाकर बंधक बनाया और बेरहमी से पीटा गया। बाद में खंभे से बांधकर जान से मारने की नियत से बेल्टों से पीटा गया। पुलिस के मुताबिक अरशद का छोटा भाई मोहल्ले की ही एक युवती को अपने साथ ले गया था। बाद में दोनों ने शादी कर ली। इस बात से युवती के परिजन रंजिश मान रहे थे। आरोप लगाया है कि मंगलवार रात युवती के घरवालों को अरशद मिल गया तो सभी उस पर हमलावर हो गए।

उसे पहले बेल्ट और लात-घूसों से पीटा गया। रातभर पिटाई के बाद सुबह होने पर उसे बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। पिटाई से अरशद गंभीर घायल हो गया। वह चलना तो दूर खड़े होने की स्थिति में भी नहीं रहा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कुछ लोग उसको घसीटते हुए लाए। पुलिस ने घायल युवक को गाड़ी में डालकर सीएचसी पर भर्ती करा दिया। लेकिन आरोपियों को पकड़ना उचित नहीं समझा। बाद में वीडियो वायरल होने पर थाना पुलिस ने धरपकड़ कार्रवाई की तो तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

युवक की पिटाई का वीडियो देखकर लोगों की रूह कांप गई। पिटाई से युवक के कई दांत टूट गए हैं। वहीं शरीर का कोई अंग ऐसा नहीं बचा है, जहां चोट के निशान न हो। घायल युवक को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सीओ दातागंज केके तिवारी ने बताया कि मामले की सूचना पर पीआरवी पहुंची थी। घायल को अस्पताल भेजा गया। तहरीर के आधार पर नौ नामजद व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है, जबकि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...