Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand युवक पर विदेश में बेटी को बेचने की साजिश रचने का आरोप

युवक पर विदेश में बेटी को बेचने की साजिश रचने का आरोप

रुद्रपुर। मेट्रोपोलिस सिटी रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति ने एसएसपी को तहरीर देकर एक युवक पर उसकी बेटी को विदेश में बेचने की मंशा से साजिश रचने का आरोप लगाया है। मामला पति और पत्नी के बीच विवाद से भी जुड़ा है। एसएसपी के निर्देश पर पंतनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मूल रूप से सेक्टर 13 सिविल लाइन करनाल हरियाणा हाल मेट्रोपोलिस सिटी रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी पत्नी सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत है। उनका एक बेटा और एक बेटी है। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पत्नी के व्यवहार में परिवर्तन आने लगा और वह आए दिन घर में विवाद करने लगी। आरोप लगाया कि सात मार्च 2024 को उसकी पत्नी अपने मित्र सेक्टर-32 अर्बन स्टेट करनाल हरियाणा निवासी प्रवीण शर्मा से मिलने और कंपनी का काम बताकर पुणे महाराष्ट्र गई थी। आरोप है कि आठ अप्रैल को पत्नी कंपनी जाने की बात कहकर निकली और बेटी को स्कूल से लेकर अपने मायके करनाल चली गई।

वहीं अपने साथ 25 लाख रुपये के गहने, कपड़े, महंगी घड़ियां और कार सहित डेढ़ लाख रुपये नकद लेकर गई है। 10 अप्रैल को वह अपनी ससुराल गया, लेकिन ससुराल वालों ने उसकी बेटी और पत्नी से मिलने नहीं दिया। इस पर उन्होंने पुलिस को फोन कर बुला लिया। इस दौरान पत्नी और उसके भाई ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी और बेटी का अपहरण करने आया है। इसके बाद उसने 31 मई को महिला हेल्प में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन उसकी पत्नी काउंसिलिंग के लिए बुलाने पर नहीं आई। आठ जुलाई को उसने जब पत्नी को फोन किया तो उसने बताया कि उसे और बेटी को प्रवीण शर्मा डेनमार्क बुला रहा है। उसके वहां तीन बड़े होटल हैं और अब वह उसे सबक सिखाने के लिए प्रवीण शर्मा की मदद से बेटी को किसी के हाथ अच्छी कीमत पर बेच देंगे। उसने अपना और पुत्री का नया पासपोर्ट भी बनवा लिया है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी प्रवीण शर्मा के खिलाफ धारा 143 (1)डी और 143(4) के तहत केस दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...