Saturday, September 19, 2026
Home Crime India युवक ने की प्रेमिका और उसकी मां की गोली मारकर हत्या, फिर...

युवक ने की प्रेमिका और उसकी मां की गोली मारकर हत्या, फिर खुद की आत्महत्या

नालंदा। प्रेम प्रसंग में एक युवक ने अपनी प्रेमिका और उसकी मां की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। घटना सिलाव थाना क्षेत्र के सिंह कॉलोनी की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि चंडी मऊ निवासी मनीष कुमार नाम के युवक ने सिंह कॉलोनी की निवासी पूनम कुमारी और उसकी मां पुट्टूसा देवी को गोलियों से भून दिया। हत्या के बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली। आननफानन में उसे पावापुरी विम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में लड़की के पिता ने बताया कि आरोपी मनीष कुमार उनके बड़े बेटे का दोस्त था। इस वजह से वह घर आया-जाया करता था। इसी दौरान दोनों में सम्पर्क हुआ और फिर दोनों बातचीत करने लगे। पूनम की शादी तय हो गई थी। होने वाला दूल्हा सीवान के एसपी का अंगरक्षक है। 15 अप्रैल को छेका हुआ था। अब 22 अप्रैल को तिलक और 28 अप्रैल को शादी होने वाली थी।

लड़की के पिता ने बताया कि आज शाम में आरोपी मनीष कुमार बोग में कपड़ा लेकर आया और पूनम को घर से भागकर शादी करने की बात कहने लगा। इसी दौरान वहां पूनम की मां पुट्टूसा देवी आ गई और उसने दोनों की बातें सुन ली। मनीष की बातें सुनते ही पुट्टूसा देवी भड़क गई और गुस्से में उसे डांट-फटकार करने लगी। इसी दौरान गुस्से में मनीष ने पिस्टल निकालकर पहले पुट्टूसा देवी को दो गोली दाग दी। दनादन सीने और सिर में गोली लगते ही पुट्टूसा देवी जमीन पर गिर पड़ी और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मां को गोली लगते ही पूनम मनीष पर बरस पड़ी, जो मनीष के लिए असहनीय था। इतने में मनीष ने फिर दो गोली पूनम को भी दाग दी।

घटना के संबंध में  एसपी भरत सोनी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मनीष को तुरंत पावापुरी विम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद किया है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुँच कर जांच कर रही है। घर वालों की स्थिति फिलहाल ऐसी नहीं है कि उनसे फिलहाल पूछताछ की जा सके। फिलहाल मामले की जाँच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...