Saturday, September 19, 2026
Home Crime India युवक ने अपनी मंगेतर के आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर ससुरालियों को किया ब्लैकमेल, ...

युवक ने अपनी मंगेतर के आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर ससुरालियों को किया ब्लैकमेल,  मांगे 30 लाख रुपये, केस दर्ज

पंचकूला।  पहले प्यार हुआ, फिर प्यार का इजहार और बात शादी तक पहुंच गई। सगाई भी हो गई, लेकिन प्यार परवान चढ़ने यानी शादी से पहले ही मंगेतर का ईमान डोल गया। वह पैसों के लिए होने वाली पत्नी को ब्लैकमेल करने लगा। मंगेतर के पास युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो थे, जिन्हें दिखाकर वह ससुरालियों से 30 लाख रुपये की डिमांड कर रहा था।

मंगतेर की तरफ से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो से ब्लैकमेल कर 30 लाख रुपए मांगने के मामले में पंचकूला साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर-12 साइबर पुलिस ने पंचकूला निवासी युवती के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी मंगेतर ने अपनी होने वाली पत्नी और उसके परिजनों से फोटो और वीडियो डीलिट करने के बदले 30 लाख रुपये देने को कहा। परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।

पुलिस के अनुसार, युवती के पिता ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी कनाडा में पढ़ती थी। वहां उसकी पंजाब निवासी लड़के से जान पहचान हुई। दोनों ने शादी करने का फैसला किया। दोनों के परिवार के लोग मिले और उसके बाद सगाई हुई।

दोस्तों को युवती के पीछे भेजता था आरोपी
आरोपी मंगेतर ने होने वाली पत्नी के मोबाइल में एक ऐसा एप इंस्टॉल कर दिया, जिससे वह अपनी मंगेतर (युवती) की हर जानकारी उसके पास पहुंच जाती थी। आरोपी की हरकत यहीं नहीं रुकी उसने युवती को फॉलो करने के लिए अपने दोस्तों को उसके पीछे भेजता था। इससे परेशान होकर युवती ने अपने परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद रिश्ता खत्म करने का निर्णय लिया गया।

फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी
आरोपी मंगेतर ने युवती और उसके परिजनों से एक बार मिलने का दबाव बनाया। वे मिलने के लिए तैयार हो गए। वहां पर आरोपी ने युवती के पिता को वीडियो और फोटो दिखाकर कहा कि अगर शादी कैंसिल की तो वीडियो और फोटो वायरल कर देगा। आरोपी उनसे डीलिट करने के बदले में 30 लाख रुपये देने का दबाव बनाया। इसके बाद पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...