Sunday, September 20, 2026
Home Crime India गोद लिए बेटे के साथ महिला के थे अवैध संबंध, पति के...

गोद लिए बेटे के साथ महिला के थे अवैध संबंध, पति के बाधा बनने पर उतारा मौत के घाट 

कानपुर। इटावा जिले में एक गांव के युवक को सुपारी देकर महिला ने गोद लिए बेटे के साथ पति की हत्या की थी। पुलिस की जांच में महिला के गोद लिए बेटे से अवैध संबंध होने का पता चला है। पति के बाधा बनने पर महिला ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पत्नी और गोद लिए बेटे को जेल भेज दिया है।

तीसरे हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रयास में लगी हुई है। ऊसराहार थाना क्षेत्र के गपचिया गांव में अंजली जाटव ने पति मनोज जाटव की हत्या करके पुलिस को झूठी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को अंजली के हाथ-पैर बंधे हुए मिले थे। महिला ने गांव के लोगों पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया था।

साजिशन राहुल को गोद लिया था
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि गांव निवासी मनोज जाटव की पत्नी अंजली का गांव के राहुल से अवैध संबंध थे।इस बात का मनोज जाटव को पता चल गया था। इसी कारण उसने घर के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। मनोज, राहुल की हत्या करना चाह रहा था। साजिशन उसने चार माह पहले राहुल को गोद लिया था।

अंजली ने राहुल को फोन करके घर बुला लिया
महिला ने यह बात राहुल को बता दी थी। राहुल हरियाणा के फरीदाबाद में कपड़े का काम करता है। 13 नवंबर को मनोज दिल्ली से घर आया था। तभी अंजली ने राहुल को फोन करके घर बुला लिया। राहुल ने अपने साथी गांव के ही विकास कुमार जाटव के साथ मिलकर 15 नवंबर की रात घर में सोते समय मनोज पर धारदार हथियार से प्रहार करके हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

लकड़ी का बैट व हंसिया बरामद
हत्याकांड के बाद विकास दो मोबाइल और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर लेकर भाग गया। पूछताछ के बाद मनोज की पत्नी अंजली और राहुल पाल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का बैट व हंसिया बरामद कर ली गई। कार्रवाई के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

ढाई लाख रुपये में दी थी हत्या की सुपारी
अंजली ने विकास जाटव को ढाई लाख रुपये में पति की हत्या की सुपारी दी थी। जिसमें से 27 हजार रुपये एडवांस दिए थे। पुलिस पूछताछ में अंजली ने बताया कि रात दो बजे राहुल और विकास घर आए थे। मनोज ने उस रात काफी शराब पी थी। अंजली ने मनोज का मुंह कंबल से दबा दिया था। उसके बाद विकास और राहुल ने मनोज के ऊपर हंसिया से गर्दन काटी और लकड़ी के बैट से कई वार करके हत्या कर दी।

बच्चों को भी धमकाया…मुंह खोला को मरवा दूंगी
महिला ने अपने बच्चों को भी धमकाया था कि उन्होंने किसी को कुछ बताया तो वह उन्हें भी मरवा देगी। इसी वजह से बच्चे पुलिस को सही कारण नहीं बता रहे थे। वहीं, विकास कुमार जाटव ने जनवरी 2023 में गांव के ही एक युवक का अपहरण किया था। पुलिस ने पीड़ित को कब्जे से मुक्त कराकर विकास को गिरफ्तार कर लिया था।

 

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...