Thursday, September 17, 2026
Home Crime India पत्नी ने की पति की हत्या, फिर किसी और के साथ मौके...

पत्नी ने की पति की हत्या, फिर किसी और के साथ मौके से हुई फरार

उदयपुर। हिरण मगरी थाना इलाके में रविवार को एक ऐसा खौफनाक मर्डर हुआ, जिसने पूरे शहर में सनसनी फैला दी। यहां एक पत्नी ने अपने ही पति को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया और फिर किसी और के साथ मौके से फरार हो गई। वारदात की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस क्रूर हत्या से कुछ ही घंटे पहले महिला ने अपने पति के साथ एक प्यार भरी तस्वीर व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाई थी लेकिन किसे पता था कि कुछ ही घंटों बाद वही महिला अपने पति की हत्या कर फरार हो जाएगी?

जानकारी के अनुसार मृतक डूंगरपुर का रहने वाला था और उदयपुर में किराए के मकान में रहकर एक निजी अस्पताल में नौकरी करता था। उसकी पत्नी डिंपल भी उसके साथ रह रही थी लेकिन रविवार सुबह करीब 10:30 बजे होली चौक स्थित उनके किराए के मकान से तेज झगड़े की आवाजें आईं। आस-पड़ोस के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही डिंपल लाल रंग की शर्ट पहने एक अनजान युवक के साथ भागती हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जब पड़ोसी झगड़े की आवाज सुनकर घर पहुंचे, तो वहां खून से लथपथ युवक की लाश जमीन पर पड़ी थी। यह देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में भिजवा दिया। मर्डर के पीछे लव एंगल की आशंका जताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे लाल शर्ट पहने शख्स की भूमिका बेहद संदिग्ध है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि डिंपल और उसके साथ भागे युवक के बीच क्या चल रहा था।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...