Tuesday, March 17, 2026
Home Crime India झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है।

मृतकों की पहचान दरबारी मुर्मू, जीतराम मुर्मू और मनु मक्की बासकी के रूप में हुई है। इनमें एक महिला और एक नाबालिग भी शामिल हैं, जिससे घटना की गंभीरता और बढ़ गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच कई पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। शुरुआती तौर पर अंधविश्वास को वजह माना जा रहा है, लेकिन आपसी रंजिश समेत अन्य कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही घटना का पूरा खुलासा किया जाएगा। इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में डर और गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Bihar: सड़क विवाद में चालक की मौत, गुस्साए लोगों ने शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम सड़क पर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक...

तामिया में ज्वेलर्स से 4 करोड़ की लूट, ऑर्डर के बहाने बुलाकर होटल में बनाया बंधक

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के पर्यटन स्थल तामिया में एक बड़ी और सुनियोजित लूट की घटना सामने आई है, जिसने पुलिस और...

पांच शादियों से किस्मत बदलने का झांसा, महिला ने पति समेत पांच पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...

कानपुर में सुरंग बनाकर ज्वेलरी शॉप में चोरी, 8 लाख का माल लेकर फरार हुए चोर

Kanpur Crime News: कानपुर में चोरों ने बेहद शातिर तरीके से ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चकेरी...

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

गोरखपुर में भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान चाकुओं से गोदकर मार डाला

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा इलाके में मंगलवार सुबह एक भाजपा नेता की नृशंस हत्या से पूरे...

Bihar: सड़क विवाद में चालक की मौत, गुस्साए लोगों ने शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम सड़क पर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक...

तामिया में ज्वेलर्स से 4 करोड़ की लूट, ऑर्डर के बहाने बुलाकर होटल में बनाया बंधक

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के पर्यटन स्थल तामिया में एक बड़ी और सुनियोजित लूट की घटना सामने आई है, जिसने पुलिस और...

न्यू अशोक नगर में युवक ने खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी

नई दिल्ली - पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र के दल्लूपुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने खुद...

फरीदाबाद ज्वेलरी लूटकांड: तीसरा आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस के शिकंजे में

फरीदाबाद -  ज्वेलरी शॉप लूटकांड से जुड़े एक और आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई सूरजकुंड इलाके...

गाजियाबाद में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद -  नंदग्राम इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। घर के...