Saturday, September 19, 2026
Home Crime India शराब पीकर स्कूल आकर बच्चों को गाली देता नजर आया शिक्षक, गरमाया...

शराब पीकर स्कूल आकर बच्चों को गाली देता नजर आया शिक्षक, गरमाया माहौल 

टीकमगढ़। जिले के पठारी गांव के शासकीय प्राथमिक शाला का एक शिक्षक का शराब के नशे में स्कूल में बैठने और बच्चों को गालियां देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद टीकमगढ़ कलेक्टर ने इस मामले में शिक्षा विभाग से सोमवार को रिपोर्ट मांगी है।

टीकमगढ़ जिले के पलेरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पठारी के शासकीय प्राथमिक स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे एक शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें छात्राएं आरोप लगा रहे हैं कि शिक्षक शराब के नशे में आते हैं और बच्चों से गाली-गलौज करते हैं। जब इसकी शिकायत बच्चों के परिजनों को लगी तो परिजन भी स्कूल पहुंच गए और टीचर से पूछा कि आप बच्चों को गालियां क्यों देते हैं तो वह कह रहे हैं कि हम आपके गांव में हैं आप कुछ भी कर सकते हैं और आप लोग हमारे समाज के हैं। 1 मिनट 26 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो टीकमगढ़ कलेक्टर ने इस मामले को संज्ञान में लिया है और उन्होंने शिक्षा विभाग को सोमवार को रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

पलेरा ब्लॉक के बीआरसी भानु प्रकाश श्रीवास्तव ने देते हुए बताया कि यह वीडियो पलेरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली पठारी ग्राम पंचायत के शासकीय प्राथमिक शाला का है, जिसमें पदस्थ शिक्षक राजकुमार कुशवाहा है जो शराब के नशे में स्कूल पहुंचे थे और उन्होंने बच्चों को गाली गलौच की थी। उन्होंने कहा कि कलेक्टर के आदेश पर एक टीम का गठन कर दिया गया है और यह जांच टीम सोमवार को अपनी रिपोर्ट टीकमगढ़ कलेक्टर को सौपेगी। उन्होंने बताया कि इसके पहले भी शराब के नशे के चलते राजकुमार कुशवाहा दो बार निलंबित हो चुके हैं, लेकिन वह शराब पीना नहीं छोड़ते हैं। वह स्कूल में भी शराब पीकर पहुंच जाते हैं। उन्होंने बताया कि यह वीडियो शनिवार का है।

शिक्षक के पिता कांग्रेस पार्टी के नेता हैं, जो खजुराहो लोकसभा से उमा भारती के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके हैं। इसके साथ ही उन्हें दिग्विजय सिंह का करीबी माना जाता है। इसके साथ ही वह जिला पंचायत और कई संगठन के पदों पर भी रह चुके हैं, जो टीकमगढ़ जिले के सगरवारा गांव के रहने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...