Friday, September 18, 2026
Home Crime India सुपौल कोर्ट ने मो. तईब को 5 साल की कठोर कैद और...

सुपौल कोर्ट ने मो. तईब को 5 साल की कठोर कैद और 1 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई

सुपौल। उत्पाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में अनन्य उत्पाद न्यायाधीश प्रथम अभिषेक कुमार की अदालत ने दोषी मो. तईब को कठोर सजा सुनाई। बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम, 2016 के तहत अदालत ने तईब को पांच वर्ष के कठोर कारावास के साथ एक लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। निर्धारित जुर्माना नहीं देने पर छह माह के अतिरिक्त साधारण कारावास का प्रावधान भी आदेश में शामिल है।

2019 में बगान से मिली थी भारी मात्रा में शराब

अदालत ने इससे पहले 26 नवंबर को पिपरा थाना कांड संख्या 40/19 (उत्पाद सत्रवाद संख्या 99/19) में मो. तईब को दोषी करार दिया था। यह मामला 17 फरवरी 2019 का है, जब पिपरा पुलिस गश्ती के दौरान गुप्त सूचना पर पिपरा बाध स्थित संजय मंडल के बगान में पहुंची थी।

पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मो. तईब बताया और स्वीकार किया कि बगान में नेपाल से लाई गई देसी शराब छुपाकर रखी गई है तथा उसकी बिक्री भी की जाती है।

तईब की निशानदेही पर पुलिस ने बगान से 250.5 लीटर देसी शराब बरामद की थी। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई और बाद में उसे गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में शामिल किया गया।

न्यायालय में गवाही, बहस और फैसले की प्रक्रिया

जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने संबंधित आरोप पत्र दाखिल किया, जिसके बाद अदालत ने 20 मार्च 2021 को आरोप गठन किया। विशेष लोक अभियोजक धर्मेंद्र कामत की ओर से एसपी के मार्गदर्शन में कुल पांच गवाहों की गवाही कराई गई, जबकि बचाव पक्ष ने दो गवाह प्रस्तुत किए।

अदालत ने 20 मई 2025 को अभियुक्त का बयान दर्ज किया और दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद मो. तईब को दोषी ठहराया। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार झा और मो. अयूब ख़ां ने दलीलें प्रस्तुत कीं। अंततः शुक्रवार को अदालत ने सजा का आदेश पारित किया।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...