Sunday, September 20, 2026
Home Crime India बेटे ने तीन दोस्तों को फिरौती देकर करवाई अपने पिता की हत्या,...

बेटे ने तीन दोस्तों को फिरौती देकर करवाई अपने पिता की हत्या, वजह जान हो जाएंगे हैरान 

पंजाब। कपूरथला में रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ) के नजदीक अमरीक नगर (सैदो भुलाना) के 45 वर्षीय सूरज की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी अपनी औलाद ने करवाई है। एक दिसंबर की रात सूरज की हत्या हुई थी। इसके पीछे उसके आरोपी बेटे कर्ण कुमार का हाथ था। कर्ण ने अपने तीन दोस्तों को पिता ही हत्या की फिरौती दी थी। हालांकि फिरौती की रकम अभी देना बाकि थी, लेकिन कपूरथला पुलिस ने इससे पहले ही आरोपी कर्ण कुमार और उसके तीनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कर्ण कुमार के दोस्तों की पहचान तरसेम लाल उर्फ बिला, मंगत राम उर्फ गोली, हरजिंद्र सिंह उर्फ जिंदर के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों से हमले के दौरान इस्तेमाल किए गए हथियार (दातर) भी बरामद कर लिया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी कर्ण कुमार और उसके दोस्तों ने अपना जुर्म भी कबूल किया है। एसएसपी कपूरथला ने बताया कि आरोपी कर्ण कुमार विवाहित है और उसके घर पर पत्नी और बच्चे भी हैं। आरोपी विदेश जाना चाहता था। इसलिए उसने पिता की हत्या की प्लानिंग बनाई। क्योंकि आरोपी पिता की हत्या कर उसकी प्रॉपर्टी बेचकर विदेश जाना चाहता था। यह प्रॉपर्टी लगभग 20 लाख रुपये है। आरोपी बेटे कर्ण कुमार ने अपने तीन दोस्तों को पिता की हत्या के लिए चार लाख रुपये में डील की थी।
एक दिसंबर को सूरज कुमार की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या की गई थी। हमले में गंभीर रूप से घायल सूरज कुमार को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय सूरज कुमार पुत्र देवी चंद निवासी अमरीक नगर (सैदो भुलाना) के तौर पर हुई है।
मृतक सूरज के भाई पवन कुमार ने बताया कि सूरज रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ) के अंदर स्थित शॉपिंग कांप्लेक्स में कपड़े की दुकान पर काम करता था। रविवार रात साढ़े नौ बजे सूरज काम से घर लौट रहा था। जब वह घर जा रहा था तो रास्ते में तेजधार हथियारों से लैस कुछ हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसने शोर मचाया इसके बाद पवन मौके पर पहुंचा। पवन उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...