Saturday, September 19, 2026
Home Crime India नौकर ने पूरे परिवार को काढ़ा पिलाकर किया बेहोश, फिर 30 तोले...

नौकर ने पूरे परिवार को काढ़ा पिलाकर किया बेहोश, फिर 30 तोले सोने के जेवर और 4 लाख कैश लेकर हुआ फरार 

पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला में एक नौकर ने पूरे परिवार को बेहोश कर घर से सोने के गहने, कैश और अन्य सामान लेकर नौ दो ग्यारह हो गया। घटना पंचकूला के सेक्टर-11 की है। यहां रहने वाले एक परिवार को नौकर ने ऐसा काढ़ा पिलाया कि पूरा परिवार 12 घंटे तक सोता रह गया। जब नींद खुली तो नजारा देख उनकी आंखें फटी की फटी रह गई। दरअसर नौकर ने जो काढ़ा परिवार को पिलाया था उसमें बेहोश करने वाली दवा मिलाई गई थी।

नशीला काढ़ा पिलाने के बाद नौकर घर से 30 तोले सोने के जेवर समेत 4 लाख कैश चोरी कर फरार हो गया। परिजनों की सुबह आंख खुली तो घर का सारा सामान बिखरा था। नौकर ने 30 तोले सोने के जेवर और अलमारी में रखे चार लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गया था। पीड़ितों की शिकायत पर सेक्टर-10 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस ने सेक्टर-6 सिविल अस्पताल ले जाकर परिजनों की जांच कराई।

आठ दिन पहले काम पर रखा था नौकर
सेक्टर-11 निवासी भाविकम बंसल ने पुलिस को बताया कि आठ दिन पहले ही नेपाल निवासी श्याम को काम करने के लिए रखा था। वह घर का काम अच्छे से कर रहा था। वीरवार की रात सोने से पहले नौकर ने उसको, पिता जयभगवान बंसल, दीदी अंजू बंसल, मां असीमा बंसल को सर्दी से बचने के लिए नशीला काढ़ा पिला दिया। रात 10 बजे काढ़ा पीने के बाद सभी सो गए और सुबह 10 बजे तक सोते रहे। जब आंख खुली तो घर का सारा सामान बिखरा था। कमरे में पापा, मम्मी और दीदी सो रहीं थीं। घर की आलमारी टूटी थी।

12 घंटे तक सोते रहे परिवार के लोग
पीड़ित ने बताया कि नौकर श्याम ने घर के सभी लोगों को नशीला काढ़ा पिलाकर सुला दिया था। इसके बाद जिस कमरे में आलमारी रखी थी उसका दरवाजा तोड़कर सोने के सारे जेवर, समान और लाखों के फोन चोरी कर वारदात का अंजाम दिया था। भाविकम बंसल ने बताया कि घर के सभी सदस्य 12 घंटे तक बेहोश रहे थे।

अंबाला के युवक के कहने पर रखा था नौकर
पीड़ित ने बताया कि अंबाला के रहने वाले युवक के कहने पर नौकर श्याम को नौकरी पर रखा था। युवक से सिर्फ मोबाइल से ही बात हुई थी। उसके बाद से नेपाल निवासी श्याम आया और घर पर काम करने लगा था। अंबाला के रहने वाले युवक से सिर्फ फोन पर ही बात हुई थी। फोन चोरी होने की वजह से मोबाइल से जो डाटा था वह भी साथ लेकर चला गया। सेक्टर-10 चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित के शिकायत पर मामले में केस दर्ज करके जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...