Sunday, September 20, 2026
Home Crime Uttarakhand वन विभाग की टीम पर फायरिंग करने वाला दूसरा पेशेवर बदमाश पुलिस...

वन विभाग की टीम पर फायरिंग करने वाला दूसरा पेशेवर बदमाश पुलिस की गिरफ्त में

6 सितम्बर को वन रेंजर समेत अन्य कर्मियों को किया था घायल

ऊधम सिंह नगर पुलिस की अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी-एसएसपी मणिकांत

उधमसिंहनगर। बीते 6 सितम्बर को वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले शातिर व पेशेवर वन तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है।

उधमसिंहनगर पुलिस ने थाना गदरपुर क्षेत्र में वन विभाग की टीम पर हमले करने वाले शातिर बदमाश को एक अवैध 315 बोर के तमंचे व दो जिंदा कारतूस के साथ दबोचा।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 6 सितम्बर की सांय वन तस्करों व बदमाशों ने पीपल पड़ाव के जंगलों में वन विभाग की गश्ती टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर  रेंजर सहित कुछ अन्य वन कर्मियो को घायल कर दिया था।

रेंजर रूप नारायण गौतम वन पीपलपडाव रेंज तराई वन प्रभाग रूद्रपुर की तहरीर पर थाना गदरपुर पर मुकदमा FIR NO–232/2024 धारा 109(1)/121(2)/132/191(3) BNS  व 26 वन संरक्षण अधिनियम  का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने  पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं पुलिस अधीक्षक रूद्रपुर व  क्षेत्राधिकारी  बाजपुर के पर्यवेक्षण में थाना गदरपुर, थाना केलाखेडा, थाना बाजपुर व  एस.ओ.जी. की कुल चार टीम गठित की गयी।

इसी क्रम में अभियुक्त सर्वजीत सिह उर्फ छब्बी पुत्र छुवारा सिंह निवासी ग्राम मड़ैया हट्टू, थाना केलाखेड़ा, जनपद-उधमसिहनगर को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार सर्वजीत ने बताया कि 6 सितम्बर की सांय अन्य साथियों संगत सिंह उर्फ संगी, गुरमीत सिह उर्फ गेजी, संदीप सिह,  जसविन्दर सिह उर्फ छिन्दर, आदि ने मिलकर वन विभाग चौकी पीपलपडाव वन रेन्ज टीम पर फायरिंग की  थी।
अभियुक्त सर्वजीत सिह  थाना गदरपुर में पंजीकृत FIR NO 232/2024 धारा 109(1) /121(2) /132/191(3) BNS व 26 वन अधिनियम वांछित अभियुक्त है।
अभियुक्त को धारा 111/ 109(1) /121(2) /132 /191(3)/ 3(5) बी0एन0एस0 व 26 वन अधिनियम व धारा 3/25 आयुध अधिनियम की धारा लगाई गई है।

एसएसपी मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त सर्वजीत सिह एक पेशेवर किस्म का अपराधी  है । इसके द्वारा पूर्व में भी हत्या का प्रयास व आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत आपराधिक वारदात की है।

गौरतलब है कि पुलिस ने 8 सितम्बर को अभियुक्त गुरमीत सिंह उर्फ गेजी पुत्र टहल सिंह, ग्राम- हरिपुरा हरसान, थाना बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर को गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवऱण
सर्वजीत सिह उर्फ छब्बी पुत्र छुवारा सिंह निवासी ग्राम मड़ैया हट्टू, थाना केलाखेड़ा, जनपद-उधमसिहनगर।

अभियुक्त से बरामदगी का विवरण
315 बोर का एक तमन्चा
315 बोर के दो जिन्दा कारतूस

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...