Saturday, September 19, 2026
Home Crime India बुजुर्ग ने किशोरी को बहाने से अपने कमरे में बुलाकर किया यौन...

बुजुर्ग ने किशोरी को बहाने से अपने कमरे में बुलाकर किया यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी जिले के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में किशोरी का यौन शोषण होने का मामला सामने आया है। यहां रहने वाले बुजुर्ग (62) ने किशोरी को बहाने से अपने कमरे में बुलाकर उसका यौन शोषण (दुष्कर्म) किया। मेडिकल जांच के दौरान अस्पताल में पता लगा कि किशोरी दो महीने की गर्भवती है। सरोजनी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी बुजुर्ग पिलांजी गांव निवासी राधेश्याम पुत्र सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि सफदरजंग अस्पताल से सरोजिनी नगर पुलिस थाने को 6 फरवरी को एक सूचना प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि पिलंजी गांव में रहने वाली किशोरी गर्भवती है। सरोजनी नगर थाने में तैनात महिला एसआई सजाना ने अस्पताल पहुंचकर लड़की के बयान दर्ज किए, जिसमें बताया कि वह 1 वर्ष से एक लड़के के साथ सहमति से संबंध में थी। जांच अधिकारी एसआई सजाना के पूछताछ करने पर पीड़िता ने बताया कि वह अपनी मां और भाई के साथ पिलांजी गांव, सरोजिनी नगर में रहती है। उसका भाई गार्ड की नौकरी करता है। उसकी मां उसे मेडिकल चेकअप के लिए सफदरजंग अस्पताल ले गई, जहां उसे दो महीने की गर्भवती पाया गया।

पीड़ित किशोरी ने शुरू में बताया कि चार महीने पहले, उसके पड़ोसी राधेश्याम ने उसे दुकान से कुछ न कुछ लाने के लिए बहला-फुसलाकर अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसे धमकाया भी। इससे पहले उसने आरोपी के डर से डॉक्टरों को झूठे बयान दिए थे। सरोजिनी नगर थाने में बीएनएस और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान सरोजनी नगर पुलिस ने आरोपी को एफआईआर दर्ज होने के समय से 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...