Saturday, September 19, 2026
Home Crime India अपराधियों के हौसले बुलंद- रंगदारी न देने पर खुलेआम आगजनी और मारपीट...

अपराधियों के हौसले बुलंद- रंगदारी न देने पर खुलेआम आगजनी और मारपीट की घटनाओं को दिया अंजाम 

बेगूसराय। जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि रंगदारी न देने पर खुलेआम आगजनी और मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे दे रहे हैं। ताजा मामला जिले के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के वन्द्वार गांव का है, जहां हथियार से लैस बदमाशों ने पांच लाख रुपये रंगदारी न देने पर एक बुलेट बाइक में आग लगा दी। इस घटना का एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक जलती हुई नजर आ रही है।

रंगदारी की मांग, फिर मारपीट और आगजनी
घटना को लेकर पीड़ित पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि उनके छोटे बेटे मोनू उर्फ लक्ष्मीकांत गौतम के मोबाइल पर गांव के ही कन्हैया कुमार ने फोन कर पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी। जब पैसे देने से इनकार किया गया, तो बदमाशों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात पुरुषोत्तम सिंह जब अपने हार्डवेयर की दुकान बंद कर बुलेट बाइक से घर लौट रहे थे, तभी कन्हैया कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर हथियार के बल पर उन्हें रोक लिया। इसके बाद मारपीट करते हुए 7,500 रुपये और सोने की चेन छीन ली। पीड़ित के अनुसार, कन्हैया कुमार के परिवार के सदस्य भी इस घटना में शामिल थे।

बदमाशों ने पेट्रोल छिड़ककर बाइक में लगाई आग
मारपीट के बाद आरोपियों ने पुरुषोत्तम सिंह की बुलेट बाइक पर पेट्रोल छिड़का और उसे आग के हवाले कर दिया। कुछ ही देर में बुलेट धू-धू कर जलने लगी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया और लोग सहमे हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही नीमा चांदपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे गांव में कैंप शुरू कर दिया है। पुलिस ने बताया कि गांव में पिछले कुछ समय से असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे लेकर पहले भी शिकायतें मिली थीं।

 दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
पुलिस प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव में लगातार गश्त बढ़ा दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि गांव में शांति बनी रहे। फिलहाल ग्रामीणों में इस घटना को लेकर रोष है और वे प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...