Thursday, June 18, 2026
Home Crime India बदमाशों ने बच्ची की जान को बनाया हथियार, लूट लिए लाखों रुपये

बदमाशों ने बच्ची की जान को बनाया हथियार, लूट लिए लाखों रुपये

एसबीआई से पैसे निकालकर लौट रही महिला से की गई लूटपाट

बिहार।  लोहियानगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक महिला से 2 लाख 40 हजार रुपये लूट लिए। पीड़िता रिद्धि कुमारी अपने पति और बच्ची के साथ एसबीआई से 4.4 लाख रुपये निकालकर घर लौट रही थी। जैसे ही वे लोहियानगर गुमटी से रेलवे पटरी की ओर बढ़े, बदमाशों ने उनकी बच्ची की गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी और पर्स में रखे पैसे लूट लिए।

भाग्यवश, रिद्धि के पति की जेब में रखे 2 लाख रुपये सुरक्षित रहे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 4 मई को झोपड़पट्टी में छापेमारी की, जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चाकू और 9,500 रुपये नकद बरामद किए गए।

आरपीएफ ने चलाया था जागरूकता अभियान, लेकिन हालात जस के तस
रेलवे क्षेत्र में लंबे समय से अवैध झोपड़पट्टियाँ बसी हुई हैं, जिन पर समय-समय पर कार्रवाई होती रही है। अप्रैल में आरपीएफ के नए इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने यहां रहने वालों को अपराध से दूर रहने की अपील करते हुए जागरूकता अभियान भी चलाया था। लेकिन 15 दिन बाद ही हुई इस वारदात ने इन अतिक्रमित बस्तियों को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अतिक्रमण हटाने की कोशिशें विफल
कुछ महीने पहले रेलवे विभाग ने इन अवैध अतिक्रमणों को हटाने की कोशिश की थी, लेकिन स्थानीय विरोध के चलते अधिकारियों को वापस लौटना पड़ा। उसके बाद से यह कार्रवाई ठंडी पड़ी है, जिससे अपराधियों को फिर से सिर उठाने का मौका मिला है।

RELATED ARTICLES

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...