Saturday, September 19, 2026
Home Crime India बदमाशों ने युवक को चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट, आरोपियों...

बदमाशों ने युवक को चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 

हरियाणा। पानीपत के वीआईपी सेक्टर 11-12 में  दिनदहाड़े फार्मा कंपनी के मैनेजर को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। मैनेजर दोपहर करीब डेढ़ बजे मोटरसाइकिल पर किसी काम से जा रहा था। दो बदमाशों ने पुलिस चौकी से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों ने दिल, पेट व सीने पर चाकू से आठ वार किए। प्राथमिक दृष्टता में हत्या रंजिशन बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार कैथल के देओड़ गांव का रामनिवास (44) करीब दो साल से पानीपत की एक फार्मा कंपनी में कार्यरत था। वह रोजाना सुबह सात बजे घर से ड्यूटी के लिए जाता था और रात करीब नौ बजे तक घर आ जाता था। वह सोमवार को भी रोजाना की तरह सुबह सात बजे घर से निकला था।

12 साल पहले हुई थी शादी
परिजन सतीश ने बताया कि उसको दोपहर करीब तीन बजे रामनिवास की हत्या की सूचना मिली। वह परिजनों के साथ जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। रामनिवास एक फार्मा कंपनी में मैनेजर था। रामनिवास के पिता बचनाराम की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी करीब 12 साल पहले वंदना से शादी हुई थी। उसके दो बेटे हैं। डीएसपी सुरेश सैनी और चांदनी बाग थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

मदद करने की बजाय वीडियो बनाने में लगे लोग
प्रत्यक्षदर्शी सेक्टर-12 निवासी उद्यमी अनिल जैन ने बताया कि उसकी सिवाह में फैक्टरी है। वह दोपहर को खाना खाने के बाद अपनी कार से फैक्टरी जा रहा था। सेक्टर-11-12 में एसडीवीएम स्कूल के साथ ड्रेन नंबर-एक की पुलिया पर भीड़ लगी थी। उसने कार से उतरकर देखा तो एक व्यक्ति खून से लथपथ सड़क पर पड़ा था। लोग उसकी वीडियो बना रहे थे। एक व्यक्ति ने बताया कि इसकी सांसें चल रही हैं। उसने उसे अपनी गाड़ी में बैठाने लगा। उसने लोगों से इसमें मदद मांगी, लेकिन कोई आगे नहीं आया। उसके काफी कहने के बाद एक पिता और उसके बेटे ने उसकी मदद की। वे उसको लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

दिल पर चाकू लगना मौत का बड़ा कारण
पुलिस को घटनास्थल से एक बैग में आधार कार्ड और उसकी जेब से मोबाइल मिला है। पुलिस ने आधार कार्ड के आधार पर शव की शिनाख्त की और परिजनों को फोन कर सूचना दी। इस दौरान पुलिस ने उसके फोन को अनलॉक करने का भी काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं खुल पाया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि रामनिवास के शरीर पर चाकू के आठ निशान हैं। मौत होने का बड़ा कारण दिल पर चाकू लगना सामने आया है। हमलावरों ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है। घटनास्थल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है।

डीएसपी सुरेश सैनी ने बताया कि पुलिस को सेक्टर-11-12 में ड्रेन नंबर-वन के नजदीक एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। शव को शवगृह में रखवा दिया है। आरोपियों की धरपकड़ में थाना के साथ सीआईए की टीम लगी हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी भी खंगाल रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...