Friday, September 18, 2026
Home Crime India बदमाशों ने कैब चालक को चाकू मारकर किया घायल, पैसे और गाडी...

बदमाशों ने कैब चालक को चाकू मारकर किया घायल, पैसे और गाडी लूटकर हुए फरार 

हरियाणा।  बहादुरगढ़ से सांपला के लिए बुक की कैब को दो बदमाशों ने नया गांव बाईपास पर लूट लिया। लूट का विरोध करने पर आरोपियों ने चालक को ताबड़तोड़ चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने जैसे तैसे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे रोहतक के पीजीआईएमएस रेफर कर दिया। घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में पुलिस ने उसके चाचा के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

वारदात शाकिब के साथ हुई है। शाकिब उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और ओला कंपनी में कैब चलाता है। रात को दो शातिरों ने बहादुरगढ़ इलाके से उसकी कैब सांपला के लिए बुक कराई। शाकिब उन्हें लेकर चल पड़ा। जब नयागांव बाईपास चौक पर पहुंचे तो उन्होंने बहाने से गाड़ी रुकवा ली और लूटपाट का प्रयास करने लगे। शाकिब ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर चाकुओं से वार किए। मुंह, गर्दन व सिर आदि पर वार किए। उसका एक कान भी काट दिया। बुरी तरह से लहूलुहान करने के बाद बदमाशों ने उसके दो मोबाइल छीन लिए। जेब से 6500 रुपये निकाले तथा स्कैनर के जरिये 1800 रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए गाड़ी लेकर भाग गए।

जैसे तैसे शाकिब ने एचएल सिटी चौकी पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने शाकिब को अस्पताल भिजवाया। जहां से उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसलिए उसके चाचा सलामुदीन की शिकायत पर बीएनएस 309 ( 6), 311 व 109 के तहत केस दर्ज किया गया है। उधर, वारदात के बाद से पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में भागदौड़ कर रही हैं। अभी आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। पुलिस द्वारा जल्द वारदात सुलझाने की बात कही जा रही है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...