Sunday, September 20, 2026
Home Crime India बदमाशों ने ठेके के अंदर की फायरिंग, फिर नकदी और मोबाइल लूटकर...

बदमाशों ने ठेके के अंदर की फायरिंग, फिर नकदी और मोबाइल लूटकर हुए फरार, मुक़दमा दर्ज

हरियाणा। सोनीपत में बदमाशों ने पहले एनएच-44 से एक टैक्सी किराए पर लेने के बाद पिस्तौल दिखाकर लूट ली और फिर एनएच-334बी पर स्थित शराब ठेके से 1.25 लाख रुपये की नकदी और मोबाइल लूटकर भाग गए। बदमाशों ने ठेके के अंदर फायरिंग भी की, जिससे दहशत का माहौल बन गया। बहालगढ़ व सेक्टर-27 थाना पुलिस ने लूट के मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।

दिल्ली के नरेला स्थित पॉकेट-6 निवासी आस मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि वह अपनी कार स्विफ्ट डिजायर को ओला कंपनी के माध्यम से टैक्सी में चलाते हैं। वह देर शाम कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर खड़े थे। उसी दौरान दो युवक आए और पानीपत तक चलने की बात कही। उन्होंने दोनों को 1500 रुपये किराया बताया तो वह चलने को तैयार हो गए। वह उन्हें लेकर चल दिए।

जब वह नेशनल हाईवे-44 पर नांगल खुर्द के पास पहुंचे तो उनके साथ वाली सीट पर बैठे युवक ने कहा कि कार को रोको, एक महिला भी उनके साथ जाएगी। जिस पर उन्होंने कार को रोक दिया। इसी बीच युवक उतरकर उनकी तरफ आया और पिस्तौल तान दी। उसका साथी भी नीचे आ गया। उन्होंने उसे मारने की धमकी देकर जबरन नीचे उतार दिया। उसके बाद कहा कि उन्हें कोई वारदात करनी है। उसके बाद तेरी गाड़ी यहीं छोड़ जाएंगे। वह उनका मोबाइल भी छीन ले गए। पीडि़त ने मामले की शिकायत बहालगढ़ थाना में देकर मुकदमा दर्ज कराया।

लूटी गई गाड़ी में जाकर ठेके से नकदी लूटी
स्विफ्ट डिजायर सवार दो युवकों ने राठधना रोड स्थित एनएच-334बी स्थित शराब ठेके पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश सतपाल एंड एसोसिएट के शराब ठेके पर पहुंचे और वहां फायरिंग की। ठेके पर सेल्समैन गांव राजपुर निवासी जितेंद्र ने बताया कि वह तथा यूपी के जिला हरदोई के गांव नवाबगंज निवासी सुरजीत सिंह ठेके पर मौजूद रहे। रात करीब नौ बजे स्विफ्ट डिजायर सवार दो युवकों ने ठेके पर आकर गाली-गलौज करते हुए पिटाई की।

तभी एक बदमाश ने गोली चलाई। गोली शराब की बोतल पर जाकर लगी। बाद में बदमाशों ने वहां से करीब 1.25 लाख रुपये नकदी और मोबाइल लूट लिया। बाद में बदमाश भाग गए। दोनों घटनाओं की सूचना पर बहालगढ़ और सेक्टर-27 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। क्राइम यूनिट भी घटनास्थल पर पहुंचकर सुराग जुटाने में लगी है। दोनों वारदात एक ही गैंग की तरफ से किए जाने का अंदेशा है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...