Friday, September 18, 2026
Home Crime India दमोह-जबलपुर हाईवे पर चलती बाइक से महिला के गले से सोने का...

दमोह-जबलपुर हाईवे पर चलती बाइक से महिला के गले से सोने का हार झपट कर फरार हुए बदमाश

दमोह (मध्यप्रदेश)। जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार शाम को एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर चलती बाइक पर सवार एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने का हार झपट लिया और फरार हो गए। लूट की यह घटना उस समय हुई जब महिला अपने ससुर के साथ ससुराल लौट रही थी।

रक्षाबंधन के बाद लौट रही थी महिला

जानकारी के मुताबिक, बमोरी गांव निवासी प्रहलाद सिंह लोधी रविवार को अपनी बहू कौशल्या बाई लोधी को मायके, बरखेड़ा गांव से लेकर वापस ससुराल ला रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक वन विभाग के डिपो के पास पहुंची, पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात युवकों ने उन्हें घेर लिया।

पीछा कर लूट की साजिश, फिल्मी अंदाज़ में दिया वारदात को अंजाम

महिला ने बताया कि जब वह सांगा गांव के पास से निकलीं, तभी से आरोपियों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया था। जैसे ही वे डिपो के पास पहुंचे, एक बाइक सवार दो बदमाश उनके सामने आ गए, जबकि पीछे से आ रही दूसरी बाइक पर बैठे दो युवकों ने महिला के गले से करीब 1.25 लाख रुपये मूल्य का सोने का हार झपट लिया और तेज रफ्तार से तेंदूखेड़ा की ओर भाग निकले।

थाने पहुंच कर दर्ज कराई रिपोर्ट

घटना के तुरंत बाद महिला और उसके ससुर ने परिजनों को सूचना दी और फिर तेंदूखेड़ा थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता के अनुसार, घटना इतनी अचानक हुई कि उन्हें खुद को संभालने तक का मौका नहीं मिला।

पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी नितेश जैन ने बताया कि चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जा सके।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...