Saturday, September 19, 2026
Home Crime India बदमाशों ने घर में घुसकर लूट को दिया अंजाम, लाखों के जेवरात...

बदमाशों ने घर में घुसकर लूट को दिया अंजाम, लाखों के जेवरात लेकर हुए फरार, मामला दर्ज

हरियाणा।  अंबाला के शहजादपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में गैस पाइप चेक करने के बहाने घर में घुसे दो बदमाशों ने महिला के हाथ-पांव बांधकर लूट की। बदमाशों ने एक अगस्त की दोपहर को वारदात को अंजाम दिया। पहले तो बदमाश महिला सोनिया को गैस पाइप देखने की बात बोलकर घर में दाखिल हुए। पाइप देखने के बाद महिला से पूछा कि पति कहां है और कब तक आएंगे।

महिला ने शिक्षा विभाग पंचकूला में बतौर क्लर्क तैनात अपने पति संदीप से फोन कर युवकों के बारे में बताया ही था कि चंद ही मिनटों में दोबारा युवक घर में जबरन घुसे और महिला के हाथ-पांव बांध मुंह में कपड़ा डाल दिया। पहने हुए जेवरात उतारने के अलावा घर को खंगालते हुए अन्य जेवरात व 20 हजार की नगदी ले उड़े। शहजादपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित परिवार के पास जब रिश्तेदारों ने डेराबस्सी में हुई चोरियों के आरोपियों की फोटो देखने के लिए भेजी तो पीड़ित ने आरोपी को पहचान लिया। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है।

आधे घंटे में वारदात को दिया अंजाम

शिकायतकर्ता शेरपुर गांव निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह शिक्षा विभाग पंचकूला कार्यालय में क्लर्क है। एक अगस्त को वह अपने निजी काम से अंबाला गया हुआ था। दोपहर एक बजे पत्नी का फोन आया कि घर पर दो युवक आए हैं। पिता का नाम बोलते हुए कहा कि वह गैस कंपनी की तरफ से पाइप चेक करने के लिए आए हैं। पाइप चेक करने के बाद आरोपियों ने पूछा कि पति कहां पर है तो सोनिया ने कहा कि वे थोड़ी देर में आ रहे हैं। इस पर बदमाश चले गए।

पत्नी का उन्हें फोन आया तो उन्होंने आधे घंटे में आने की बात कही। जब आधे घंटे बाद वे लौटे तो देखा कि घर पर पड़ोसी खड़े हुए थे। पत्नी सोनिया ने बताया कि जिन दो युवकों के बारे में फोन किया था, वे फोन करने के 10 मिनट बाद घर में दोबारा आ गए थे। आरोपी पत्नी के पहने हुए व अलमारी से लाखों के जेवरात व 20 हजार की नगदी ले उड़े। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपियों ने एक अन्य को फोन कर गाड़ी मंगवाई और उसे कमरे में बंधा छोड़कर फरार हो गए। शोर सुनने के बाद पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...