रुड़की। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में पुलिस ने एक महिला सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। लंढौरा क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 31 मार्च 2021 को सहारनपुर निवासी साकिब नामक युवक के साथ धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार हुआ था।
आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि कई बार पिता ने नकद धनराशि भी दी लेकिन आरोपियों का लालच लगातार बढ़ता गया।







