Saturday, September 19, 2026
Home Crime India विवाहिता की ससुराल वालों ने गला दबाकर की हत्या 

विवाहिता की ससुराल वालों ने गला दबाकर की हत्या 

बिहार। बेतिया में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। विवाहिता के सिर और चेहरे पर गहरे जख्म के निशान हैं। घटना जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के जयमंगलापुर गांव की है। यहां एक विवाहिता को उसके ससुराल में गला दबाकर हत्या कर दी गई है। मृतका की पहचान जयमंगलापुर गांव निवासी नजारूल मियां उर्फ छोटू मियां की 35 वर्षीय पत्नी जुबैदा खातून के रूप में की गई।

मृतका के सिर और चेहरे पर गहरे जख्म के निशान तथा गला सूजा हुआ मिला हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रात्रि में पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो मृत महिला का जख्मि शव उसके ससुराल के घर के पास घारी में रखा हुआ था। ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार थे। शव को देखने से प्रथम दृष्टया प्रतित हो रहा था कि गला दबाकर तथा किसी नुकीले हथियार से महिला के सिर और चेहरे पर मारा गया है। जिससे खून निकल रहा था। पुलिस के रहते हुए ही मृत महिला के मायके वाले भी पहुंच गए।

मृत महिला के पिता धुमनगर गदियानी टोला निवासी मंसूर मियां ने शिकारपुर थाना में आवेदन सौंपा है। जिसमें मृतका के पति नजारूल मियां उर्फ छोटू मियां, ससुर हारून मियां, नुरजहां खातून, अनारूल मियां, अमिरूल मियां, रिजवान मियां, मीना खातून को आरोपित किया है। आवेदन में उसने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री की शादी नजारूल मियां उर्फ छोटू से हुई। दोनों के दाम्पत्य जीवन से तीन बच्चे भी हैं। इधर पति एवं ससुराल के लोग दहेज में एक लाख रुपए और बुलेट बाइक की मांग करने लगे। मना करने पर उसकी पुत्री के साथ मारपीट एवं प्रताड़ित करते थे। तंग तबाह के बाद वह अपने मायके आ गई। पंचायती के माध्यम से कुछ दिन पहले वह ससुराल गई थी। शनिवार की रात अचानक फोन आया कि उसकी पुत्री की हत्या कर ससुराल के लोग फरार हो गए हैं।

इधर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया है। मृतका के पिता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। ससुराल पक्ष के एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...