Sunday, September 20, 2026
Home Crime India युवती ने की मां व भाई की हत्या, फिर रची झूठी कहानी,...

युवती ने की मां व भाई की हत्या, फिर रची झूठी कहानी, ऐसे हुआ खुलासा

हरियाणा। यमुनानगर के आजाद नगर में हत्या के बाद काजल की ओर से दी गई सूचना के बाद जांच को पहुंची पुलिस टीमों को घर में सीसीटीवी बंद मिले। इससे पुलिस को पहले ही शक हो गया कि हत्या में घर का ही कोई व्यक्ति शामिल है। इसके बाद जब काजल से पूछताछ की गई तो उसके चेहरे के हाव भाव और गतिविधियों ने उसे कटघरे में खड़ा कर दिया। फिर पुलिस को इस नतीजे पर पहुंचने में देर नहीं लगी कि हत्या में काजल की संलिप्तता है। काजल समेत अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस मामले की गहनता से छानबीन में जुटी गई है। हत्या का कारण क्या है पुलिस इसकी जांच में जुटी है। प्रथमदृष्टया प्रापर्टी को इसकी वजह मानी जा रही है। पुलिस के अनुसार, जांच के बाद कारणों का सही खुलासा किया जाएगा।

दरअसल, मीना गृहणी थी। उसके पति केशनाथ सिंह का निधन वर्ष 2007 में हो गया था। बेटा राहुल मूथुट फाइनेंस में काम करता था। वहीं मीना की बेटी काजल प्यारा चौक पर हरियाणा मेडिकल हॉल के पीछे स्थित सचदेवा कम्यूनिकेशन मोबाइल की दुकान में बतौर मोटोरोला की प्रमोटर काम करती है। काजल ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि रविवार को दुकान बंद रहने के कारण उसकी छुट्टी थी। वह दोपहर को एक्टिवा लेकर हेयर सैलून में गई थी। दोपहर 2 बजकर 27 मिनट पर मां मीना ने उसे फोन करके दो गिलास जूस लेकर आने को कहा।

दो बजकर 50 मिनट पर वह घर पहुंच गई। उसने मां व भाई के शवों को अलग-अलग कमरों में पड़े देखा। उसके अनुसार, मात्र 23 मिनट के भीतर दो मर्डर घर में हो गए, जबकि पुलिस के अनुसार हत्या छह-सात घंटे पहले की प्रतीत हो रही है। माना जा रहा है कि काजल ने मीना व राहुल की हत्या सुबह ही कर दी थी। इस काम में उसके साथ एक युवक और शामिल होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है सीसीटीवी में युवक घर में आता दिखा है। करीब आधा घंटा तक वह घर में रहता है। पुलिस के अनुसार दोनों मृतकों के शव दोपहर तक नीले पड़ चुके थे और शरीर भी अकड़ा हुआ था।

कयास यह भी लगाया जा रहा है कि दोनों को खाने में जहरीला पदार्थ दिया गया होगा जिससे शरीर नीला पड़ा। इसके बाद किसी चीज से गला घोंटा गया। गला घोंट कर मर्डर को लूटपाट दिखाने का प्रयास किया गया। कहा तो यह भी जा रहा है कि मोबाइल के चार्जर की तार या ईयर फोन की लीड से गला घोंटा गया, लेकिन पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही। पड़ोसियों ने बताया कि मीना पहले परिवार के साथ सावनपुरी में रहती थी। मीना ने यह घर पिछले साल ही खरीदा था। घर की कीमत 30 से 32 लाख रुपये बताई जा रही है। दिसंबर 2023 में परिवार आजाद नगर में शिफ्ट हुआ था।

काजल ने जब मां-भाई का शव देखा तो उसने सबसे पहले बूड़िया चूंगी जगाधरी के पास स्थित भारत सेवक नगर में रहने वाली अपनी सहेली लविता उर्फ लवी को फोन किया। लवी ने बताया कि काजल ने उसके पास दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर फोन किया था। काजल रो रही थी। वह कह रही थी कि सब खत्म हो गया। किसी ने उसकी मां व भाई की हत्या कर दी है। तीन बजकर 11 मिनट पर वह अपनी मां के साथ काजल के घर पहुंच गई। लवी व काजल की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। जबकि काजल ने डायल 112 के पास फोन शाम चार बजकर एक मिनट पर किया था, वह भी अपनी मां के नंबर से। जबकि काजल के पास अपना मोबाइल था।

काजल के घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है परंतु हत्या से पहले कैमरे को बंद कर दिया गया। कैमरा कब से बंद था इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद करेगी। पड़ोसियों ने बताया कि जो कैमरा बाहर लगा हुआ है उसमें सेंसर लगा है। जो भी व्यक्ति इस कैमरे के पास से कुछ बोलते हुए जाता था तो कैमरा उस बात को पकड़ कर दोहराता था। ऐसे में रात को तो लोग कई बार डर जाते थे कि कौन कहां से बोल रहा है। पुलिस ने पड़ोसी सतीश के घर में लगे कैमरों में जाकर फुटेज की जांच की। पुलिस काजल को भी उनके घर में साथ लेकर गई।

आजाद नगर की गली नंबर दो में रहने वाली पुष्पा ने बताया कि वह रोजाना सुबह जब गली से गुजरती थी तो राहुल अपने घर के बाहर झाडू लेकर गली में साफ सफाई करता दिखता था। वह रोजाना उसे आंटी राम-राम कहता था। राहुल गली में जहां पर रहता था वह एरिया ऊंचा है। वहां नल में पानी कम आता था। इसलिए वह उससे पूछता था कि आंटी नल में पानी आ रहा है या बंद हो गया। उसे तो यकीन नहीं हो रहा कि किसी ने राहुल की हत्या कर दी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...