Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand सरकारी नौकरी लगाने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए चौथे आरोपी की...

सरकारी नौकरी लगाने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए चौथे आरोपी की हुई गिरफ्तारी 

कोटद्वार। बीते साल सरकारी नौकरी लगाने वाले गैंग का पर्दाफाश करके पुलिस द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। उक्त मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को पुलिस द्वारा झारखंड से गिरफ्तार किया गया है।
बीते साल सितंबर में कोतवाली कोटद्वार पर वादी मयंक नेगी द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें बताया गया कि 1.सतीश कुमार,निवासी-दिल्ली 2.राजकुमार बैनर्जी उर्फ सुब्रुतो,निवासी- कृष्णानगर दिल्ली, द्वारा वादी को ईस्टर्न रेलवे में “ग्रुप सी” की नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करके फर्जी नियुक्ति पत्र तथा इस्टर्न रेलवे का आई कार्ड देकर वादी से 30,70,550/- रूपये ठग लिए गये हैं।
इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-229/24,धारा- 420 भादवि पंजीकृत किया गया।

पौड़ी पुलिस द्वारा कुशल विवेचना व सुरागरसी पतारसी करते हुए मुख्य अभियुक्त सतीश कुमार को नवम्बर में दिल्ली से, दूसरे आरोपी सुभब्रत रॉय को दिसम्बर में दबिश देकर कोलकाता से तथा तीसरे आरोपी छोटू पासवान को भी दिसंबर में प्रभु चौक पुटकी, जिला- धनबाद से गिरफ्तार किया गया था। उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार पौडी भेजा जा चुका है। विवेचना के दौराने साक्ष्य संकलन व गवाहों के बयान के आधार मुकदमा उपरोक्त में मंजू देवी, निवासी- तारकस्वर पल्ली भद्रेश्वर, हुगली पश्चिम बंगाल का नाम भी प्रकाश में होना पाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा आमजन के साथ हुयी इस धोखाधड़ी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार , क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। विवेचक की कुशल विवेचना व पुलिस टीम के अथक प्रयासों के फलस्वरूप इस मुकदमें में संलिप्त अभियुक्ता की गिरफ्तारी करने हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था। अभियुक्ता शातिर किस्म की होने के कारण तथा अपने साथियों के गिरफ्तार होने के बाद लगातार अपने ठिकाने बदल कर गिरफ्तारी से बच रही थी जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा अभियुक्ता की गिरफ्तारी पर पांच हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था।

कोटद्वार पुलिस टीम की तत्परता, कुशल ठोस पतारसी-सुरागरसी करते हुए सर्विलांस की मदद व अन्य अथक प्रयासों से मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्ता मंजू देवी के गाँधी रोड समतो कम्पनी धनबाद झारखण्ड के पास छिपने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देने के फलस्वरुप अभियुक्ता मंजू देवी, निवासी-धनबाद, झारखण्ड को गाँधी चौक रोड, धनबाद झारखण्ड से गिरफ्तार किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धनबाद, झारखण्ड में अभियुक्ता को पेश कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर लिया गया जिसके पश्चात अभियुक्ता मंजू देवी निवासी उपरोक्त को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...