हरिद्वार। नारसन में युवक ने प्रेमिका को भगाकर शादी की तो इससे नाराज युवती के परिजनों ने उसके पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। साथ ही एक युवक को भी मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी देहात समेत भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और जानकारी ली। इस मामले में राजन और हरिओम, निवासी तांशीपुर और चार अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सहारनपुर जिले के थाना नागल क्षेत्र के एक गांव के युवक की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार को दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। इस बात से नाराज लड़की के परिवार वाले युवक के घर पहुंचे और दोनों के बारे में पूछताछ की। युवक के पिता ने जानकारी होने से इनकार कर दिया।
युवती के परिजनों ने प्रमी के पिता की पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी फरार
RELATED ARTICLES







