Sunday, September 20, 2026
Home Crime India पत्थर से हमला कर किन्नर ने की वेंडर की हत्या,पकड़ने का प्रयास...

पत्थर से हमला कर किन्नर ने की वेंडर की हत्या,पकड़ने का प्रयास कर रहे आटो चालक को भी नोंचा

आरोपी किन्नर को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
भोपाल। खजूरी सड़क इलाके में एक किन्नर ने पत्थर से वेंडर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। दोनों भोपाल रेलवे स्टेशन से एक आटो में बैठकर मौके पर पहुंचे थे। घटना के दौरान किन्नर को पकड़ने का प्रयास कर रहे आटो चालक को भी नोंच लिया था। पुलिस ने आरोपी किन्नर के खिलाफ पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। घायल की मौत के बाद आरोपी पर हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। किन्नर ट्रेन में बैठकर भाग पाता, उसके पहले ही पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक स्टेशन रोड बैरागढ़ में रहने वाला विनोद बुलानी ट्रेनों में मूंगफली बेचने का काम करता था। इस दौरान ट्रेनों में नेग मांगने वाले किन्नर फरजाना से उसकी दोस्ती हो गई थी। बुधवार-गुरुवार की रात दोनों ट्रेन से भोपाल रेलवे स्टेशन पर उतरे। बाहर आने पर बैरागढ़ निवासी आटो चालक राजकुमार मिला। विनोद और फरजाना उसके आटो में सवार हुए और ढाबे पर चलने का बोला। गांधी नगर स्थित ढाबा बंद मिलने पर भौंरी की तरफ चलने का बोला। भौंरी ब्रिज के नीचे पहुंचाकर फरजाना ने आटो रुकवाया और राजकुमार को कुछ देर इंतजार करने का बोला। उसके बाद दोनों वहां से चले गए, जबकि राजकुमार आटो में ही बैठा रहा। करीब दस मिनट बाद फरजाना अकेला वापस लौटा तो राजुकमार ने दिनेश के बारे में पूछा। दिनेश को मारने की बात कहते हुए फरजाना ने वहां से भागने की कोशिश की तो राजकुमार ने उस पकड़ लिया। फरजाना ने उसे नोंच लिया और वहां से भाग निकला।
राजकुमार ने विनोद को घायल अवस्था में पड़ा देख उसके घर वालों को सूचना देने के लिए निकल गया। इधर गश्त कर रहे आरपीएफ के जवान की नजर पड़ी तो उसने डायल 100 और एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई। घरवालों को सूचना देने के लिए निकले राजकुमार को रास्ते में एक अन्य आटो वाला मिला तो उसे घटना की जानकारी दी। उसके बाद राजकुमार वापस लौटा तो घायल को अस्पताल भेजा जा चुका था। गुरुवार दोपहर को पुलिस ने राजकुमार की रिपोर्ट पर किन्नर फरजाना के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। शुक्रवार को घायल की मौत के बाद हत्या की धारा बढ़ा दी गई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद खजूरी सड़क पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। इस बीच आरोपी की लोकेशन बैरागढ़ इलाके में मिली। खजूरी सड़क पुलिस ने बैरागढ़ पुलिस के सहयोग से फरजाना को बैरागढ़ की एक गली से दबोच लिया। वह ट्रेन में बैठकर उज्जैन भागने की फिराक में था। पूछताछ में पता चला कि आरोपी फरजाना किन्नर उज्जैन का रहने वाला है तथा ट्रेन में यात्रियों से नेग मांगता है। इसी दौरान उसकी दोस्ती मूंगफली बेचने वाले विनोद से हुई थी। घटना के समय दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था, इसलिए फरजाना पत्थर से हमला किया था।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...