Wednesday, June 10, 2026
Home Crime India चिकित्सक ने शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक किया यौन शोषण,...

चिकित्सक ने शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक किया यौन शोषण, जबरन करवाया गर्भपात

पुलिस ने शुरू की जांच

मुजफ्फरपुर। एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक तलाकशुदा महिला के साथ एक ग्रामीण चिकित्सक ने शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक यौन शोषण किया। मामला तब और गंभीर हो गया जब महिला के गर्भवती होने पर आरोपी युवक ने जबरन उसका गर्भपात करवा दिया। अब आरोपी युवक महिला को हत्या की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने इस पूरे मामले को लेकर मुजफ्फरपुर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को दिए गए अपने बयान में बताया कि वह करजा थाना क्षेत्र की निवासी है। वर्ष 2019 में उसकी शादी नेपाल के रौतहट जिले के एक युवक से हुई थी। तीन वर्षों तक वैवाहिक जीवन बिताने के बाद 2022 में पति से तलाक हो गया। इसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर मायके लौट आई और यहीं रहने लगी।

इसी दौरान गांव में एक ग्रामीण चिकित्सक, जो बच्ची के इलाज के सिलसिले में आता-जाता था, उससे बातचीत बढ़ाने लगा। धीरे-धीरे संबंध गहरे हुए और चिकित्सक ने शादी का प्रस्ताव देकर विश्वास जीत लिया। महिला ने बताया कि आरोपी ने वादा किया कि वह उसे जीवन भर साथ रखेगा और कोई तकलीफ नहीं होने देगा। इसी भरोसे में महिला उसके करीब आ गई और दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनने लगे।

महिला का आरोप है कि 2023 में वह गर्भवती हो गई और जब उसने आरोपी से शादी करने के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी उसे एक निजी नर्सिंग होम ले गया और जबरन गर्भपात करवा दिया। इसके बाद उसका व्यवहार बदल गया और अब वह लगातार हत्या की धमकी देने लगा है, जिससे डरी-सहमी पीड़िता कुछ समय के लिए अपने नाना के घर शरण लेने को मजबूर हो गई।

इस संबंध में महिला थाना प्रभारी अंजली कुमारी ने बताया कि महिला द्वारा दर्ज कराए गए आवेदन की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी युवक भी करजा थाना क्षेत्र का ही निवासी है। सभी पहलुओं पर पड़ताल हो रही है और जल्द ही उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...