Sunday, September 20, 2026
Home Crime India अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को दी...

अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को दी खुली चुनौती 

सीवान। जिले के सराय थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। शनिवार दोपहर हरदिया मोड़ स्थित देव होंडा एजेंसी के सामने दो मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) से चार लाख रुपये लूट लिए गए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय दुकानदारों में दहशत फैल गई।

 पीड़ितों की पहचान चांप निवासी नीरज कुमार और विजय कुमार के रूप में हुई है। दोनों मेडिकल फील्ड में काम करते हैं और विभिन्न कंपनियों के पैसे कलेक्ट कर बैंक में जमा करते हैं। शनिवार को वे एसबीआई बाजार शाखा बबुनिया मोड़ से पैसे निकालकर घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया।

 कैसे हुआ लूटकांड?
पीड़ित नीरज कुमार ने बताया कि उसे तीन लाख रुपये और विजय को एक लाख रुपये चेक के जरिए मिले थे। बैंक से निकासी के बाद वे दोनों बाइक से अपने गांव चांप लौट रहे थे। जैसे ही वे देव होंडा एजेंसी के सामने पहुंचे, पीछे से एक नीले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो अपराधी आए और बैग छीनने लगे। जब पीड़ितों ने विरोध किया और बाइक से पीछा करने की कोशिश की, तो पीछे बैठे अपराधी ने पिस्तौल निकाल ली और गोली चलाने की धमकी दी। डर के कारण दोनों रुक गए और बदमाश भागने में सफल रहे। हालांकि कुछ ही दूरी पर हरदिया मोड़ पर ट्रैफिक जाम था, जिससे वे आगे नहीं बढ़ पाए।

फिर कैसे भागे अपराधी?
जब अपराधी ट्रैफिक में फंस गए, तो पीड़ितों ने उन्हें दोबारा आते देखा और ईंट उठाकर फेंकने की कोशिश की। लेकिन इससे पहले कि वे कुछ कर पाते, बदमाशों ने फिर से पिस्तौल निकाल ली और हवा में लहराकर तरवारा मोड़ की तरफ फरार हो गए। पीड़ितों ने तुरंत शोर मचाया, लेकिन तब तक अपराधी गायब हो चुके थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
व्यापारियों में दहशत, सुरक्षा पर सवाल
इस लूटकांड के बाद स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों में भय का माहौल है। जिस जगह यह घटना हुई, वहां एक बैंक, बाइक एजेंसी और कई बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठान स्थित हैं। लोगों का कहना है कि इस इलाके में पहले भी चोरी और लूट की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस की गश्ती और सुरक्षा इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि अपराधी जब चाहें, दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

क्या अपराधियों की रेकी थी?
पीड़ितों के बयान के अनुसार, वे बैंक से पैसे निकालने के बाद ललन कॉम्प्लेक्स में करीब आधे घंटे रुके थे। आशंका जताई जा रही है कि अपराधी पहले से उन पर नजर रखे हुए थे और मौका मिलते ही उन्होंने हमला कर दिया।

पुलिस का दावा है कि अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों के बयान के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...