Sunday, September 20, 2026
Home Crime India पुलिस वैन पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को अदालत ने दोषी करार...

पुलिस वैन पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को अदालत ने दोषी करार दिया, 10-10 साल के कठोर कारावास की सुनाई सजा 

रोहतक।  हरियाणा के रोहतक में जिला अदालत से सुनारिया जेल लेकर जा रही पुलिस वैन पर फायरिंग कर तीन बंदियों पर जानलेवा हमला करने के नौ आरोपियों को अदालत ने दोषी करार दिया है। दोषियों को 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है, जबकि एक दोषी को आर्म्स एक्ट में भी 5 साल की कठोर सजा सुनाई गई है, साथ ही 75-75 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अपराध के प्रति उदार दृष्टिकोण रखना न्यायपालिका के साथ मजाक होगा। किसी भी गंभीर अपराध के लिए अधिक गंभीरता के दंड से कुछ भी कम सहनशीलता का एक उपाय माना जाता है, जो अनुचित और नासमझी है।

पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, सितंबर 2013 में पाकस्मा निवासी कृष्ण ने शिकायत दी थी कि वह और उसका भाई नरेश उर्फ सुंडू हत्या के केस में सुनारिया जेल बंद हैं। पुलिस दो अन्य बंदियों के साथ प्रिजन वैन में अदालत से सुनारिया जेल ले जा रही थी।

वैन पुराने आईटीआई मैदान के पास पहुंची तो एक कार व दो बाइक पर छह व्यक्ति व दूसरे वाहनों में अन्य लोग पीछे-पीछे चल रहे थे। हमलावरों ने वैन को घेर कर गोलियां चलाईं। एक गोली उसके भाई नरेश व दो गोली अन्य बंदी राजेश व अजय को लगी। पुलिस ने पाकस्मा निवासी मोनू, हिम्मत उर्फ पीहू, सेठी, सोनू, संदीप उर्फ तोरू, किस्मत उर्फ रलदू व अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया था। तभी से जिला अदालत में केस की सुनवाई चल रही थी।

75-75 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया
अदालत ने पाकस्मा निवासी अमित उर्फ मोनू, सोमदत्त उर्फ सोनू, अमित उर्फ मोनी, संदीप उर्फ टोरू, हिम्मत उर्फ पीहू, बिजेंद्र, किस्मत उर्फ रलदू, जयसिंह व संदीप उर्फ सोनू को दोषी करार दिया है। केस में आईपीसी की धारा 148 के तहत तीन साल का कठोर कारावास व 10 हजार रुपये जुर्माना, 307 के तहत 10 साल का कठोर कारावास व 50 हजार रुपये जुर्माना, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने की धारा 186 के तहत 3 साल का कठोर कारावास व 500 रुपये जुर्माना, 149 व 506 के तहत सात साल का कठोर कारावास व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है, साथ ही आरोपी सोमदत्त उर्फ सोनू को आर्म्स एक्ट के तहत 5 साल की कठोर सजा व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। सभी सजा एक साथ चलेंगी।

बचाव पक्ष ने मांगी नरमी, सरकारी वकील ने मांगी कड़ी सजा
अदालत में बचाव पक्ष की तरफ से कहा गया कि उनके परिवार का पालन-पोषण करने वाला नहीं है। बच्चों की उम्र इतनी नहीं कि वे भविष्य देख सकें। ऐसे में सजा में नरमी बरती जाए। वहीं, सरकारी अधिवक्ता ने कहा कि केस में नरमी बरतने का कोई आधार नहीं है। जिस तरह से घटना हुई, उससे आम जनता स्तब्ध रह गई। ऐसे में कड़ी सजा दी जाए।

11 साल पुराने केस में अदालत ने कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बताई

2013 में दर्ज केस में अदालत ने कहा कि केस के तथ्यों के अनुसार यह एक आश्चर्यजनक घटना है, जिसमें पिछली प्रतिद्वंद्विता के कारण हमलावरों का समूह, जोकि दोषी थे, जिनकी संख्या नौ थी, सफारी वाहन और बाइक पर सवार होकर शहर के सबसे व्यस्त स्थान पर आए। वे स्पष्ट इरादे के साथ हथियारों से लैस थे। यह ऐसा केस है, जिसमें एक विशेष मामले के आरोपी को पुलिस की सुरक्षा में एक अच्छी तरह से संरक्षित पुलिस वैन में ले जाया जा रहा था, जहां दोषियों ने उस पर हमला कर दिया। यह मामला रोहतक में कानून व्यवस्था की चिंताजनक स्थिति को बताता है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...