Sunday, September 20, 2026
Home Crime India मजदूरी मांगने पर दबंगों मजदूर को बेरहमी से पिटा, जातिसूचक गालियां भी...

मजदूरी मांगने पर दबंगों मजदूर को बेरहमी से पिटा, जातिसूचक गालियां भी दी, जांच शुरू

मुजफ्फरपुर। बोचहां थानाक्षेत्र में एक महादलित मजदूर को अपनी मजदूरी मांगने पर दबंगों द्वारा बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि मजदूर को लाठी-डंडों से पीटा जा रहा है और उसे जातिसूचक गालियां दी जा रही हैं। पीड़ित मजदूर रिंकू माझी ने आरोप लगाया कि पिटाई के दौरान उसके ऊपर पेशाब भी की गई और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। यह घटना थानाक्षेत्र के कर्णपुर गांव की है, जहां एक मुर्गीफार्म संचालक रमेश पटेल ने मजदूरी मांगने पर मजदूर के साथ अमानवीय व्यवहार किया।

चौपार मदन गांव निवासी पीड़ित रिंकू माझी ने बताया कि उसने कर्णपुर उत्तरी के रमेश पटेल के मुर्गीफार्म पर दो दिन काम किया था। जब वह अपनी मजदूरी का बकाया मांगने गया, तो रमेश पटेल ने उसे गाली देते हुए जातिसूचक अपशब्द कहे। फिर उसे लाठी-डंडों से पीटने लगे। रिंकू का कहना है कि पिटाई के बाद आरोपी ने उसके ऊपर पेशाब की और धमकी दी कि अगर वह पुलिस के पास शिकायत करेगा, तो उसे फिर से पीटा जाएगा। आरोपी ने यह भी कहा कि सुबह-सुबह तकादा कर जतरा खराब कर दिया। मजदूर से मारपीट और अमानवीय कृत्य का एक वीडियो भी वायरल हो गया है। वीडियो के मुताबिक, मजदूर रिंकू माझी को पीटा जा रहा है और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी रमेश पटेल और उसके सहयोगी मजदूर को बेरहमी से पीट रहे हैं।

इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर बोचहां थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एडिशनल एसपी ईस्ट सहरियार अख्तर ने बताया कि मजदूर द्वारा अपनी मजदूरी के बकाया पैसे की मांग को लेकर यह घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अब तक कोई साक्ष्य अमानवीय कृत्य से संबंधित नहीं मिला है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मजदूर और उसके परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है। इस घटना ने इलाके में काफी आक्रोश पैदा कर दिया है। लोग इस प्रकार के जातीय भेदभाव और अमानवीय व्यवहार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...