Saturday, September 19, 2026
Home Crime India दबंगों ने दलित परिवार में पति-पत्नी के साथ की मारपीट, घटना का...

दबंगों ने दलित परिवार में पति-पत्नी के साथ की मारपीट, घटना का वीडियो वायरल होते ही लोगों ने किया आक्रोश व्यक्त 

राजस्थान। नागौर जिले के पांचौड़ी थाना क्षेत्र के तांतवास गांव में दलित परिवार पर दबंगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दबंगों को पति-पत्नी के साथ मारपीट करते और उन्हें धमकाते हुए देखा जा सकता है।

पीड़ित बीरबल राम मेघवाल ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 7 दिसंबर को दबंग गुलाब सिंह और उसके साथियों ने उनके खेत में लगी लोहे की जाली को तोड़ने के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया और जब बीरबल ने इसका विरोध किया तो गुलाब सिंह ने लाठी से उस पर हमला कर दिया।

शोर सुनकर बीरबल की पत्नी पारु देवी बीच-बचाव करने पहुंची लेकिन आरोपियों ने उसके साथ भी लाठियों से मारपीट की, जिससे पारु देवी के एक हाथ में गंभीर चोट आई। हमलावरों ने जातिसूचक गालियां देते हुए पति-पत्नी को जान से मारने की धमकी दी और उनकी मोटर साइकिल को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुलाब सिंह, प्रेम सिंह और नरेंद्र सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। नागौर के पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि मुख्य आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज जोधपुर में चल रहा है। मामले की जांच डीवाईएसपी को सौंपी गई है और एससी-एसटी सेल के अधिकारी भी जांच में शामिल हैं।

इस घटना के बाद दलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। नागौर में यह घटना पहले से चल रहे मामलों की कड़ी में जुड़ती है। लोकसभा सांसद हनुमान बेनीवाल ने संसद में इस घटना का उल्लेख करते हुए राजस्थान में दलितों पर बढ़ते अत्याचार का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा कि दलितों को उनके संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। बेनीवाल ने राज्य में दलित हत्याओं और हमलों की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कानून के होते हुए भी समानता के अधिकार के लिए दलित समाज को संघर्ष करना पड़ रहा है।

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। दलित संगठनों ने इस मामले में शीघ्र न्याय और आरोपियों की सख्त सजा की मांग की है। पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है। एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पीड़ितों को सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...