Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पुल के नीचे पानी में तैरता मिला बुजुर्ग का शव, इलाके में...

पुल के नीचे पानी में तैरता मिला बुजुर्ग का शव, इलाके में फैली सनसनी 

नालंदा। जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव में एक बुजुर्ग का शव पानी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहद्दीपुर निवासी दिवंगत ब्रह्मदेव केवट के 65 वर्षीय पुत्र राम प्रवेश केवट के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बेटे ने पुल के नीचे पानी में देखा शव
परिजनों के अनुसार, राम प्रवेश शुक्रवार को खेत पटवन के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। खोजबीन के बावजूद उनका कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह जब उनका बेटा गांव के पूर्वी पुल के पास पहुंचा तो उसने पानी में तैरता हुआ अपने पिता का शव देखा। इसकी सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

पुल से गिरने की जताई जा रही आशंका
प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि राम प्रवेश खेतों की ओर जा रहे थे और पुल पर कुछ देर आराम कर रहे होंगे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया और वे पानी में जा गिरे। संदेह है कि गिरते समय उनका सिर नीचे मौजूद बोल्डर से टकरा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और वे पानी में डूब गए। हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी।

छठ पूजा में गई पत्नी खबर मिलते ही हुई बेसुध
घटना के समय राम प्रवेश केवट की पत्नी पटना में अपने मायके में छठ पूजा में शामिल होने गई थीं। जैसे ही उन्हें अपने पति की मौत की जानकारी मिली, वे सदमे में बेसुध हो गईं। परिजनों ने बताया कि पत्नी के लौटने के बाद ही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सरमेरा थाना अध्यक्ष साकेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

 परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
राम प्रवेश के अचानक यूं चले जाने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीण भी इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं और बुजुर्ग की यादों को साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...