Sunday, September 20, 2026
Home Crime India युवक की हत्या कर नहर में फेंका शव, अज्ञात के खिलाफ केस...

युवक की हत्या कर नहर में फेंका शव, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

हरियाणा। हिसार के गांव सातरोड के पास शुक्रवार शाम कैमरी मार्ग श्याम विहार-2 में रहने वाले एक युवक की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। मृतक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है, जो पंजाब के संगरूर में भारत पेट्रोलियम में फिल्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत था। मृतक के नाक, मुंह और आंख से खून बह रहा था। परिजनों का आरोप है कि अमित का बाइक और लैपटॉप भी गायब है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक कैमरी मार्ग स्थित श्याम विहार- 2 निवासी सतपाल ने बताया कि वह सेना से सेवानिवृत्त है और अब गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। बड़े बेटे अमित ने बीटेक करने के बाद पंजाब के संगरूर में भारत पेट्रोलियम में फिल्ड ऑफिसर की नौकरी कर रहा था। बेटे की तीन साल पहले कैमरी गांव की रहने वाली रेखा के साथ शादी हुई थी। उनका कोई बच्चा नहीं है। अमित 10 दिन पहले संगरूर गया था। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे पत्नी रेखा से फोन पर कहा कि वह संगरूर से आ गया है और अपने 3 दोस्तों के साथ सातरोड की नहर पर मौजूद है। शाम करीब 5 बजे दोस्त उसे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसकी सूचना मिलने पर परिजन व रिश्तेदार अस्पताल में पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अमित के नाक से खून निकला हुआ था और आंख व गुप्तांग पर चोट के निशान थे। शरीर पर रगड़ के निशान भी थे। उन्होंने बताया कि उसकी बाइक और लैपटॉप गायब है। परिजनों ने अमित के दोस्तों पर ही हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने फिलहाल अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की है। नहर से शव बरामद किया है। मृतक की पहचान अमित के रूप में हुई है। फिलहाल उसके दोस्तों व घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर पड़ताल की जा रही है। अभी अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...