Sunday, September 20, 2026
Home Crime India युवक की हत्या कर शव को सात टुकड़ों में काटकर फेंका, जांच...

युवक की हत्या कर शव को सात टुकड़ों में काटकर फेंका, जांच शुरू

दरभंगा। बहेड़ा थानाक्षेत्र के कन्हौली गांव के निवासी युवक की हत्या कर शव को टुकड़े-टुकड़े में काटकर मुंबई में फेंकने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या उसकी प्रेमिका के परिजनों ने की, क्योंकि वह दूसरे समुदाय की लड़की से प्रेम करता था। मुंबई पुलिस ने घटना की जांच करते हुए शव के टुकड़े बरामद किए और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पहचान मृतक के शरीर पर बने टैटू से हुई है। घटना की खबर सुनते ही मृतक के परिजन मुंबई रवाना हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, प्रेम प्रसंग में जान गंवाने वाला युवक रघुनंदन पासवान कन्हौली गांव के निवासी जितेंद्र पासवान का बेटा था। वह इब्राहिमपुर गांव की एक नाबालिग लड़की से प्रेम करता था। लड़की के परिजनों द्वारा इस रिश्ते का लगातार विरोध किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि लड़की के परिवार वालों ने इस रिश्ते को रोकने के लिए उसे मुंबई में अपने भाई के पास भेज दिया। बावजूद इसके, रघुनंदन ने अपने दोस्तों के साथ मुंबई जाने का निर्णय लिया और लड़की से मिलने की कोशिश की।

31 अक्तूबर को रघुनंदन अपने दोस्तों, समस्तीपुर के आशीष पासवान, सुमित पासवान और गोलू पासवान के साथ मुंबई पहुंचा। यहां किसी बात पर उसके दोस्तों और लड़की के परिजनों के बीच विवाद हुआ। उसके बाद रघुनंदन को उसके दोस्तों ने लड़की के परिजनों के हवाले कर दिया। लड़की के परिवार पर आरोप है कि उन्होंने रघुनंदन की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके शव को सात टुकड़ों में काटकर बोरे में भरकर फेंक दिया। मुंबई पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की और लड़की के परिवार के सदस्यों को हिरासत में लिया है।

रघुनंदन की मां अंजू देवी ने बताया कि रघुनंदन पांच बच्चों में सबसे बड़ा था। वह बेनीपुर की एक दवा की दुकान पर काम करता था। इसी दौरान उसे इब्राहिमपुर गांव की एक लड़की से प्रेम हुआ। लड़की के दूसरे समुदाय की होने के कारण इस प्रेम को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था। रघुनंदन के लापता होने के बाद, परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई थी। अंजू देवी ने लड़की के परिवार के चार पुरुष और दो महिलाओं पर इस हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है।
बहेड़ा थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौड़ी ने बताया कि एक महीने पहले रघुनंदन पासवान के लापता होने की सूचना दी गई थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था। अब इस दर्दनाक घटना के बाद बहेड़ा पुलिस मुम्बई पुलिस से संपर्क कर रही है। परिजन इस हत्याकांड में न्याय की मांग कर रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...