गया। दोस्तों के साथ पहाड़ घूमने गए युवक का एक दिन बाद शव मिला है। पूरा मामला जिले के आमस थाना क्षेत्र में स्थित धड़धारिया पहाड़ का है। मृतक की पहचान महापुर गांव के रहने वाले इंद्रदेव ठाकुर के 25 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को आमस थानाक्षेत्र के धड़धारिया पहाड़ के समीप से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक बिट्टू कुमार बीते कुछ सालों से वृंदावन गांव अपने ननिहाल में रह रहा था। शुक्रवार की शाम वह अपने दो दोस्तों के साथ पहाड़ घूमने के लिए निकला था।
देर शाम दोनों दोस्त घर लौट आए, लेकिन बिट्टू नहीं लौटा। काफी देर रात तक नहीं युवक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद भी बिट्टू नहीं मिला तो थक हार कर परिजन आमस थाने पहुंचे और सूचना दी। आस-पास के कुछ ग्रामीण शनिवार की शाम को जंगल घूमने गए थे। इस दौरान ग्रामीणों की नजर एक शव पर पड़ी, उसके बाद ग्रामीणों ने सबसे पहले गांव वालों को खबर किया।







