Sunday, September 20, 2026
Home Crime India आम के बगीचे में मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

आम के बगीचे में मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

सुपौल। राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकचंद चकला वार्ड 03 में शनिवार को एक युवक का शव आम के बगीचे से मिलने से बरामद हुआ। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान होते ही परिजन भी घटनास्थल पहुंचे। परिजनों ने शव को लेकर नजदीक से ही गुजर रहे एनएच 106 पर रख कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। मृतक की पहचान राघोपुर थाना अंतर्गत धरहरा वार्ड 08 निवासी बैजनाथ साह के 19 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार साह के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि मृतक राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकचंद चकला वार्ड 03 निवासी अमरेंद्र यादव के जेसीबी का चालक के रूप में कार्यरत था। वह बीते पांच महीने से वहां काम करता था। इसके लिए उसे प्रतिमाह 13 हजार रुपए मिलते थे। फिलहाल जेसीबी पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत थुमहा में रेलवे के कार्य करता था। मृतक के भाई श्रवण कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह मानिकचंद चकला वार्ड 03 निवासी जेसीबी मालिक अमरेंद्र यादव ने घर पर आ कर सूचना दिया कि तुम्हारा भाई शराब पीकर लुढ़का पड़ा है। वहीa आम के बगीचे में सूचना पर पहुंच कर देखा तो मेरा भाई बगीचे में लावारिश अवस्था में मृत पड़ा था। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

इधर, मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को सहरसा बीरपुर एनएच 106 पर रख कर हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। परिजन जेसीबी मालिक अमरेंद्र यादव पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करने लगे। बहरहाल, अभी मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है। लेकिन पुलिस के आश्वासन के बाद हंगामा शांत हो चुका है। घटनास्थल पर पहुंचे वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार बताया कि हत्या को लेकर फिलहाल हर बिंदु पर जांच चल रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...