Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand नर्स की दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोपी लूटे मोबाइल के लालच...

नर्स की दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोपी लूटे मोबाइल के लालच में चढ़ा पुलिस के हत्थे, पढ़िए पूरी खबर 

रुद्रपुर।  एक निजी अस्पताल की नर्स की दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोपी लूटे मोबाइल के लालच में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हत्यारोपी ने मृतका का फोन का लॉक तुड़वाकर उसमें अपना सिम लगाकर पत्नी को कॉल की थी। उसने तो अपना सिम निकाल लिया लेकिन पुलिस को उसकी पत्नी का नंबर मिल चुका था। पत्नी की मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे जोधपुर से गिरफ्तार कर लॉकअप में डाल दिया।

हत्यारोपी ने लूट के मोबाइल पर अपना सिम डालकर पत्नी को कॉल की थी और उसके बाद मोबाइल को फेंक दिया था। पुलिस पत्नी के मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर जोधपुर में छिपे हत्यारोपी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र ने नर्स को पहले से नहीं जानता था। अकेला देखकर उसने पहले महिला को हवस का शिकार बनाया और फिर हत्या कर मोबाइल व तीन हजार रुपये लेकर वह बरेली के लिए निकल गया था। 31 जुलाई रात उसने मोबाइल का लॉक तुड़वाने के बाद अपना सिम लगाया और सिर्फ एक कॉल अपनी पत्नी खुशबू को की थी। जिस नंबर से कॉल की थी वो खुशबू के नाम से लिया गया था और जिस नंबर पर कॉल की गई थी, वो भी खुशबू के नाम पर पंजीकृत था।

आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए उसने अपना सिम निकालकर मोबाइल फेंक दिया। पुलिस खुशबू को तलाशते हुए उसके घर ग्राम तुरसापट्टी बरेली पहुंची लेकिन तब तक धर्मेंद्र अपने पत्नी को लेकर वहां से जा चुका था।

धर्मेंद्र का नंबर तो बंद आ रहा था लेकिन खुशबू का मोबाइल चल रहा था। खुशबू के मोबाइल की लोकेशन जोधपुर में मिली थी। इस पर टीम 12 अगस्त को जोधपुर पहुंची थी और जोधपुर पश्चिम स्थित औद्योगिक क्षेत्र बासनी की खाक छानी थी। पुलिस को पता चला कि धर्मेंद्र परिवार सहित कुछ दिन पहले ही यहां आया है। इसके बाद पुलिस ने धर्मेंद्र और खुशबू को हिरासत में लिया था।

बरेली के कुतुबखाना के पास फेंका था लूटा मोबाइल
धर्मेंद्र ने पूछताछ में बताया कि वह अपना बैग घटनास्थल वाले मार्ग पर आगे एक निर्माणाधीन जगह के पास रखकर आया था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह बैग लेकर पैदल हाईवे तक आया और यहां से बरेली पहुंचा। बरेली में उसने महिला से लूटे मोबाइल में अपना सिम डालकर कॉल की। फिर पकड़े जाने के भय से उसने मोबाइल को लूटा मोबाइल बरेली में कुतुबखाना के पास फेंक दिया। दो दिन बाद कुछ पुलिस वालों के पूछताछ के लिए घर आने की जानकारी के बाद वह पत्नी के साथ जोधपुर चला गया था। वह जोधपुर में पांच साल काम कर चुका था और उसने वहीं से शादी की है। ब्यूरो

500 रुपये में बेची थी साइकिल
हत्यारोपी धर्मेंद्र ने घटना वाले दिन बिलासपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति को 500 रुपये में अपनी साइकिल बेच दी थी। हत्यारोपी ने उस व्यक्ति से कहा था कि वह दोगुने रुपये देकर साइकिल ले लेगा। पुलिस साइकिल खरीदने वाले तक भी पहुंची थी और उसने भी फुटेज देखकर हत्यारोपी की पहचान की थी।

जब तक शरीर में जान थी नर्स ने हिम्मत दिखाई
हाईवे पर टेंपो से उतरने के बाद नर्स डिबडिबा स्थित घर जाने के लिए निकली। इस दौरान धर्मेंद्र उसे जबरन खाली प्लॉट में ले गया। पहले तो वह घबराई लेकिन फिर उसने खुद को संभालते हुए हिम्मत से आरोपी का सामना किया। हवस में अंधे हुए धर्मेंद्र ने ज्यों ही नर्स से जबरदस्ती करनी शुरू की उसने बचने का खूब प्रयास किया। शुरू में धक्का देने के बाद भागने के प्रयास में जब वह असफल हो गई तो उसने हिम्मत जुटाते हुए आरोपी को चार-पांच तमाचे जड़ दिए।

इससे बौखलाए धर्मेंद्र ने जमीन पर गिराकर उसके सिर को कई बार पटक दिया। इससे महिला पीड़िता असहाय हो गई। रास्ते के अमूमन सुनसान रहने के कारण वहां से ऐसा कोई नहीं गुजरा, जो मदद कर उसे बचा पाता।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...