Sunday, September 20, 2026
Home Crime India किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कैद की सुनाई सजा,...

किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कैद की सुनाई सजा, 70 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

सोनीपत। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र ने किशोरी को बहकाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म करने के मामले में सुनवाई के बाद आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। दोषी पर 70 हजार रुपये जुर्माना भी अदा किया है। जुर्माना राशि में से 50 हजार रुपये पीडि़ता को देने के आदेश दिए गए हैं। दुष्कर्म किए जाने से पीडि़ता करीब एक माह की गर्भवती हो गई थी। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिला निवासी व्यक्ति ने 4 दिसंबर, 2023 को कुंडली थाना पुलिस को बताया था कि वह कुंडली क्षेत्र में किराए पर रहते हैं।

उनकी बेटी 3 दिसंबर, 2023 की शाम को सब्जी लेने कमरे से गई थी। उसके बाद से वह लापता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने जांच करते हुए 29 दिसंबर, 2023 को लड़की को बारोटा क्षेत्र से बरामद कर लिया था। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। किशोरी की उम्र 14 साल आठ माह मिली थी। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म की धारा जोड़ दी थी। साथ ही किशोरी को राई क्षेत्र में निराश्रित बच्चों के घर भेज दिया गया था। पता लगा कि किशोरी को मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला संभल के गांव कन्हुआ व घटना के समय बारोटा में रहने वाला राशिद बहकाकर ले गया था।

मामले में कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी महेंद्र व रानी की टीम ने आरोपी राशिद को बारोटा से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर निशानदेही कराई थी। साथ ही सबूत जुटाने के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया था। मामले में सुनवाई के बाद अब एएसजे नरेंद्र ने आरोपी राशिद को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में 20 साल कैद व 70 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि में से 50 हजार रुपये पीडि़ता को देने के आदेश दिए हैं। जुर्माना न देने पर छह माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी। दुष्कर्म पीडि़ता का मेडिकल कराया गया तो उसके करीब एक माह की गर्भवती होने का पता लगा था। बाद में परिजनों की सहमति के बाद किशोरी का गर्भपात कराया गया था।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...