Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand देह व्यापार के आरोपी ने डंडे के वार से की नीरज की...

देह व्यापार के आरोपी ने डंडे के वार से की नीरज की हत्या

पुलिस ने कहा, लूट के इरादे से मारा ऑटो चालक ने

उधमसिंह नगर। पुलिस ने सिडकुल कर्मचारी नीरज पंत की हत्या का खुलासा करते हुए देह व्यापार के आरोप में जेल जा चुके आरोपी को गिरफ्तार किया है। नीरज पंत हत्या के वक्त शराब पिए हुए था और हत्या के बाद उसके साथ लूट की गई थी। पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।

जानिए पूरा मामला 

पुलिस टीम द्वारा जाँच के दौरान मृतक के दोस्तों व उसकी कंपनी के दोस्तों से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि 28 अक्टूबर को रात को मृतक व उसके दोस्तो ने साथ में बैठ कर काफी शराब पी थी । उसके बाद वह उसे रूद्रपुर बस स्टेशन के पास छोड़ कर चले गये थे। इस पर पुलिस टीम द्वारा बस स्टेशन रूद्रपुर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया तो नीरज पंत बस स्टेशन रूद्रपुर से एक ई-रिक्शा में बैठ कर श्याम तिराहे के पास पहुँचा ।

उक्त स्थान से एक महिला भी उस ई-रिक्शा में बैठती हुयी दिखाई दी और उनका एक आँटो रिक्शा वाला भी पीछा करता सीसीटीवी में दिखाई दिया ।

उसके बाद पुलिस टीम ने सीसीटीवी में दिखाई दे रहे ई-रिक्शा चालक व महिला व उनका पीछा कर रहे आँटो चालक के संबंध में मालूमात किया, तो ज्ञात हुआ कि महिला श्याम तिराहे के पास फल का ठेला लगाती है तथा ई-रिक्शा चालक पैर से विकलांग है । और रात में ई-रिक्शा चलाता है व आँटो रिक्शा चालक पहाड़गंज रूद्रपुर में रहता है और वह भी रात्रि में आँटो रिक्शा चलाता है। पूछताछ पर महिला व ई-रिक्शा चालक ने बताया कि नीरज पंत काफी शराब के नशे में था। पीछा करने वाले आँटो रिक्शा चालक से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि उसने उसे अंतिम बार खेड़ा के रहने वाले चंदन के आँटो में बैठ कर किच्छा की ओर जाते हुये देखा है।

इस पर गठित पुलिस टीम द्वारा चंदन चौधरी पुत्र मोतीलाल चौधरी निवासी खेड़ा वार्ड न0 19 रूद्रपुर के बारे में मालूमात कि गयी तो वह पहले भी देह व्यापार के मामले में जेल जा चुका है व काफी शातिर किस्म का व्यक्ति है। तथा पुलिस टीम द्वारा चंदन उपरोक्त को काफी तलाश के उपरांत मुखबिर की सूचना पर मोदी मैदान के पास रूद्रपुर से पकड़ कर उससे गहनता से पूछताछ करने पर बताया कि नीरज पंत उस दिन काफी शराब के नशे में था और मैंने सोचा कि इसके पास अच्छे रूपये होगे और मैं इससे रूपये लूट लूगा तब मैंने नीरज को अपने आँटो में बिठाया और रूद्रपुर बस स्टेशन से किच्छा की ओर ले आया। गंगापुर रूद्रपुर रोड पर सुनसान जगह की ओर ले गया तो नीरज पंत मुझसे यह कहने लगा कि तू मुझे जंगल की तरफ क्यो ले कर जा रहा है और आँटो वापस ले जाने की जिद करने लगा। इस पर हमारा झगड़ा हुआ और मैंने गंगापुर रोड पर सुनसान जगह देख कर खेत में आँटो में रखे डंडे से उसके सिर पर मार कर उसकी हत्या कर दी। और उसका मोबाइल फोन, नगदी व पर्स अपने पास रख लिया जब मैं वापस रूद्रपुर की ओर आ रहा था तो रास्ते में मेरा आँटो भी पलट गया। जिसमें मुझे चोट भी लग गयी थी।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
चंदन चौधरी पुत्र मोतीलाल चौधरी निवासी खेड़ा वार्ड न0 19 रूद्रपुर जनपद उ0सि0न0

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...