Sunday, September 20, 2026
Home Crime Uttarakhand वनकर्मियों पर फायरिंग का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल, गिरफ्तार

वनकर्मियों पर फायरिंग का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल, गिरफ्तार

हदें पार करने की भूल न करे अपराधी, वर्ना रहे अंजाम के लिए तैयार-एसएसपी

रुद्रपुर। स्थानीय पुलिस ने फायरिंग के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में बदमाश घायल हो गया। गौरतलब है कि बीते दिनों थाना नानकमत्ता में बदमाशों ने वन विभाग की टीम पर फायरिगं की दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया था जिसमें एक वनकर्मी को गोली भी लगी थी । घटना के बाद से ही SSP मणिकान्त मिश्रा महोदय द्वारा स्वयं के पर्यवेक्षण में SP City, CO महोदय एवं थाना नानकमत्ता, थाना झनकईया, थाना पुलभट्टा एवं SOG की विभिन्न टीमे बनाकर इस बार अपराधियों को सबक सिखाने हेतु निर्देशित किया ।पुलिस टीम ने घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार भी किया ।

घटना में शामिल मुख्य बदमाश लगातार अपना ठिकाना बदल बदल कर भाग रहे थे । बीते 26 अक्टूबर को पुलिस को मुखबिर ने पुख्ता सूचना दी कि उक्त घटना में शामिल वांछित चल रहा बदमाश जसपाल सिंह से रात के समय शक्तिफार्म रोड से हाईवे को निकल कर कहीं बाहर भागने वाला है । इस सूचना पर SOG, थाना पुलभट्टा, थाना सितारगंज एवं थाना नानकमत्ता की टीमो द्वारा सघन चैकिगं अभियान चलाया।
सूचना मिली कि उक्त बदमाश अपनी मोटर साइकिल से से तेजी से शक्तिफार्म रोड से हाईवे को भाग रहा है । पुलिस की एक टीम ने पीछा किया और शक्तिफार्म रोड पर बरा क्षेत्र में थाना पुलभट्टा व SOG टीम ने घेराबंदी कर दी ।

अपने को घिरा देखकर उक्त बदमाश पुलिस टीम पर फायरिगं करता हुआ मोटर साईकिल गिरा जंगल में भागा और पेड की आड लेकर पुलिस टीम पर फायरिगं करने लगा । पुलिस ने भी जंगल में इसका पीछा किया और जवाबी फायरिगं की जिसमें उक्त बदमाश के पैर में गोली लग गई । पुलिस टीम ने शहदौरा के जंगल में इसे पकड लिया । पूछताछ में इस बदमाश ने अपना नाम पता जसपाल सिंह उर्फ टिक्कू पुत्र संता सिंह निवासी ग्राम टुकडी थाना नानकमत्ता जनपद उधम सिंह नगर उम्र 38 वर्ष बताया । इसके पास से 1 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस, 1 हीरो स्पलैन्डर नंबर UK18R4671 एवं मौके से इसके द्वारा फायर किये गए 02 खोखा कारतूस बरामद हुए ।

पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पहले इसने अपने साथियों के साथ मिलकर नानकमत्ता के कैथुलिया क्षेत्र में वन विभाग के कर्मियों पर फायर किया था । घटना करने के बाद से ही वह अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहा था । आज भी उत्तराखंड छोड बाहर भागने वाला था कि पुलिस ने घेर लिया तो पुलिस पर भी फायरिगं कर दी ताकि बच सकूँ किन्तु पुलिस ने भी जवाबी फायरिगं कर दी जिससे इसके पैर में गोली लग गई। अभियुक्त जसपाल उपरोक्त पूर्व में थाना नानकमत्ता मे वन कर्मियों पर की गई फायरिगं की घटना में मुख्य अभियुक्त है और इसके द्वारा अब पुलिस टीम पर भी जान से मारने की नीयत से फायरिगं की गई जिस पर इसे धारा 109 BNS एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त को उपचार के बाद मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है । घटनास्थल पर फोरेन्सिक फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई । अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तः- जसपाल सिंह उर्फ टिक्कू पुत्र संता सिंह निवासी ग्राम टुकडी थाना नानकमत्ता जनपद उधम सिंह नगर उम्र 38 वर्ष
अभि0 से बरामद सामान का विवरणः-

01 तमंचा 315 बोर

2. 01 जिन्दा कारतूस

3. 01 मो0सा0 हीरो स्पलैन्डर नंबर UK18R4671

4. अभि0 द्वारा फायर किये गए 02 खोखा कारतूस बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1- चरनजीत सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी ग्राम टुकड़ी थाना नानकमत्ता जिला- ऊधम सिंह नगर

आपराधिक इतिहास अभियुक्तगणः-
अभियुक्त चरनजीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी ग्राम कैथुलिया थाना नानकमत्ता
1-अपराध संख्या-29 / रनसाली/2024-25 रैन्ज रनसाली धारा भारतीय वन (उत्तरांचल संसोधन 2001) अधिनियम 1927 की धारा 26(1) (च),41,42
2-FIR NO-187/2024 धारा 109/221/132/121/191(2)/191(3)/3(5) BNS थाना नानकमत्ता।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...