Saturday, September 19, 2026
Home Crime India आरोपियों ने बीच सड़क पर युवक की तेजधार हथियार से की निर्मम...

आरोपियों ने बीच सड़क पर युवक की तेजधार हथियार से की निर्मम हत्या

लुधियाना। ढंढारी कलां इलाके में सोमवार देर रात एक्टिवा सवार तीन युवकों ने बीच सड़क पर एक युवक की तेजधार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। आरोपियों मामूली बात पर वारदात को अंजाम दिया। दरअसल, किसी बात पर मृतक के भाई के साथ आरोपियों का विवाद हो गया था। मृतक युवक गुरप्रीत सिंह बीच बचाव करने गया तो आरोपियों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। सूचना मिलने पर थाना फोकल पॉइंट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अमनप्रीत सिंह की शिकायत पर राजा और उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर लिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

अमनप्रीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह अपने बेटे के साथ इलाके में ही एक जूस की दुकान पर गया था। राजा और उसके दो साथी एक्टिवा पर आए। इस दौरान उनकी एक्टिवा फिसल गई और वह गिर पड़े। इसी दौरान वह हंसने लगे। इसी बात पर राजा और उसके साथियों ने मारपीट शुरू कर दी। अमनप्रीत का बेटा घर पहुंचा और उसने अपने चाचा और मां को बताया। अमनप्रीत की पत्नी और भाई वहां पहुंचे तो बीच बचाव किया। आरोपियों ने अमनप्रीत को छोड़कर गुरप्रीत की पिटाई करनी शुरू कर दी। इस बीच आरोपियों ने तेजधार हथियार गुरप्रीत के सीने में उतार दिया। वह घायल होकर वहीं पर गिर पड़ा।

गुरप्रीत के गिरते ही आरोपी वहां से भाग निकले। अमनप्रीत ने शोर मचाया लेकिन आरोपियों ने तेजधार हथियार दिखाकर किसी को आगे नहीं आने दिया। इसके बाद लोगों की मदद से गुरप्रीत को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने गुरप्रीत को मृत घोषित कर दिया।
थाना फोकल पॉइंट के एसएचओ अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस ने राजा और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी तीनों आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...