Friday, September 18, 2026
Home Crime India ठाणे पुलिस ने पत्नी, दो बच्चों की हत्या करने वाले हरियाणा के...

ठाणे पुलिस ने पत्नी, दो बच्चों की हत्या करने वाले हरियाणा के व्यक्ति को किया गिरफ्तार 

ठाणे। ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने कसार वाडावली के सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को 72 घंटे से भी कम समय में हरियाणा में उसके मूल स्थान से गिरफ्तार कर लिया। टेक-इंटेल का उपयोग करते हुए, अपराध शाखा की टीम ने हरियाणा के हिसार में 29 वर्षीय भगोड़े अमित धर्मवीर बागड़ी को ढूंढ निकाला। यहां पर वह 21 दिसंबर को अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की बैट से पीट-पीटकर हत्या करने के बाद छिपा हुआ था।

अमित धर्मवीर बागड़ी ने गुरुवार सुबह कथित तौर पर अपनी पत्नी भावना (24), बेटे अंकुश (8) और बेटी खुशी (6) की अपने भाई के घर पर हत्या करने के बाद, अपने पैतृक स्थान हिसार जिले के खरड़-अलीपुर भाग गया था। शराबी और बेरोजगार बताए जाने वाला बागड़ी अपने भाई विकास धर्मवीर बागड़ी के शेंडोबा चौक स्थित घर पर अपने परिवार से मिलने गया था। यहां पर वह तीन दिनों तक सामान्य रूप से उनके साथ रहा।

पुलिस ने कहा कि हालांकि, गुरुवार सुबह विकास धर्मवीर बागड़ी काम के लिए घर से निकल गया। इसके बाद अमित धर्मवीर बागड़ी ने अपने बेटे का क्रिकेट बैट उठाया और वहां से भागने से पहले तीनों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोपहर के समय जब विकास बागड़ी घर लौटा तो उसने तीनों शव घर में पड़े देखे, फिर उसने इसकी जानकारी कसार वाडावली पुलिस स्टेशन को दी।

एक अधिकारी ने कहा कि जांच के लिए और जघन्य अपराध के पीछे के सटीक उद्देश्यों का पता लगाने के लिए बागड़ी को हरियाणा से ठाणे लाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...